फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: President approves Waqf Amendment Bill 2025, CM says the Act will ensure accountable management

MP News:  वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, CM बोले-अधिनियम जवाबदेह प्रबंधन सुनिश्चित करेगा

Sun, 06 Apr 2025 09:46 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 06 Apr 2025 09:46 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को दी मंजूरी के साथ अब यह अधिनियम बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह नया यह नया अधिनियम वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता, न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा। 
 

विज्ञापन
MP News: President approves Waqf Amendment Bill 2025, CM says the Act will ensure accountable management
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को और अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और जवाबदेह बनाने के लिए वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह विधेयक अब एक कानूनी अधिनियम बन गया है, जो वक्फ संपत्तियों के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करेगा। यह अधिनियम विशेष रूप से मुस्लिम समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए लाभकारी साबित होगा, क्योंकि इसके तहत वक्फ संपत्तियों से मिलने वाले संसाधनों का सही तरीके से वितरण किया जाएगा, जिससे उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के अवसरों में सुधार होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: 472 ई-बसों का टेंडर फाइनल, वेंडर के साथ निकायों का होगा एग्रीमेंट, 6 शहरों में होगा संचालन
विज्ञापन

 


सीएम ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा ही समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किए हैं। यह अधिनियम भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न्याय और सशक्तिकरण के मूलमंत्र को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ग और समुदाय के विकास के लिए कार्य करेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू को बधाई देते हुए, इस साहसी और दूरदर्शी निर्णय के लिए उनकी सराहना की। 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: अंडा सेल में रहेगा NIA का वांटेड कट्टरपंथी फिरोज, सुरक्षा कारणों से रतलाम से लाया गया भोपाल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed