फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Tender for 472 e-buses finalized, bodies will have agreement with vendors, will operate in 6 cities

MP News: 472 ई-बसों का टेंडर फाइनल, वेंडर के साथ निकायों का होगा एग्रीमेंट, 6 शहरों में होगा संचालन

Sun, 06 Apr 2025 07:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 06 Apr 2025 07:31 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर केंद्र सरकार ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और 472 बसों के लिए ग्रीन सेल को फाइनल किया है। इस साल के अंत तक प्रदेश के छह प्रमुख शहरों-इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर और सागर में ई-बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MP News: Tender for 472 e-buses finalized, bodies will have agreement with vendors, will operate in 6 cities
ई-बस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर केंद्र सरकार ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसमें 472 बसों के लिए ग्रीन सेल को फाइनल किया गया है। इस साल के अंत तक प्रदेश के छह शहरों में ई-बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सड़कों पर जल्द ही प्रधानमंत्री ई-बसों का संचालन शुरू होगा। जानकारी के अनुसार, प्रदेश को 552 ई-बसें मिलेंगी, जिनमें से 472 बसों के लिए ग्रीन सेल को फाइनल किया गया है। हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि संबंधित फर्म किस दर पर इन बसों का संचालन करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द, दो महीने पहले चुने गए थे पार्टी के जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ग्रीन सेल का संबंधित निकायों के साथ अनुबंध होगा। प्रदेश के 6 शहरों में 9 मीटर लंबी ई-बसों का संचालन होगा। इसके लिए संबंधित निकायों में बसों के लिए डिपो का निर्माण और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा। इसके बाद, ई-बसें मध्य प्रदेश में आनी शुरू हो जाएंगी। बता दें कि इन बसों का संचालन  जीसीसी मॉडल पर होगा। इसमें संबंधित फर्म बस खरीदेगी और उसके ड्राइवर, कंडक्टर, मेंटेनेंस की व्यवस्था भी खुद करेगी। इसके संचालन का प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। इसमें भारत सरकार की तरफ  प्रति बस संचालन के लिए प्रति किमी 22 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जबकि बाकी का भुगतान राज्य सरकार करेगी।

ये भी पढ़ें- MP News: देह व्यापार में लिप्त महिलाओं को अब पुलिस न तो पकड़ सकेगी और न ही आरोपी बना सकेगी

प्रदेश को 552 ई-बसें मिलेंगी
मध्य प्रदेश को कुल 552 ई-बसें मिलेंगी, जो इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर और सागर शहरों में चलाई जाएंगी। इनमें इंदौर को 150 बसें, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन को 100-100, ग्वालियर को 70 और सागर को 32 बसें दी जाएंगी। बता दें कि नेशनल इलेक्ट्रिक बस प्रोग्राम के तहत, केंद्र सरकार ने मई 2022 में 50,000 इलेक्ट्रिक बसों की योजना बनाई थी। पिछले साल, हरियाणा, कर्नाटका और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने इन बसों की आपूर्ति के लिए केंद्र द्वारा टेंडर जारी किए थे, लेकिन इन राज्यों को अब तक बसों की आपूर्ति नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें- Bhopal: धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू गांव बसाने पर कांग्रेस का तंज, सीएम से मांगी मुस्लिम गांव बसाने की अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed