फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Narendra Modi will come to Bhopal, will participate in Commanders' Conference on April 1, Defense

MP News: PM नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे, एक अप्रैल को कमांडर्स सम्मेलन में लेंगे भाग,रक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद

Wed, 22 Mar 2023 02:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 22 Mar 2023 02:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी का सौभाग्य है कि पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सभी बड़े दिग्गज भोपाल आ रहे है। पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मोदी राजनाथ सिंह सेना के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 24 अप्रैल को एक बार फिर पीएम जनता के कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे।

विज्ञापन
MP News: PM Narendra Modi will come to Bhopal, will participate in Commanders' Conference on April 1, Defense
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल आएंगे। वह कमांडर्स सम्मेलन में भाग लेंगे। इसमें शामिल होने मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना अध्यक्ष भी 31 मार्च को भोपाल आएंगे।
विज्ञापन

 
भोपाल में तीनों सेनाओं के कमांडर्स का दो दिवसीय सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 31 मार्च और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं। रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन को लेकर भोपाल पुलिस और मंत्रालय में अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही भोपाल पुलिस प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रूट का रिहर्सल भी करने वाली है। दुनिया में कुछ देशों के बीच चल रहे तनाव के साथ ही रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध से उपजे नए हालातों पर इस सम्मेलन में मंथन किया जाएगा। पूर्वोत्तर देशों में जारी सैन्य गतिविधियों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। अहम मीटिंग के मद्देनजर राजधानी भोपाल सहित अन्य शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के हजारों जवान बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
सीएम बोले- 24 अप्रैल को फिर आएंगे पीएम मोदी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी का सौभाग्य है कि पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सभी बड़े दिग्गज भोपाल आ रहे है। पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मोदी राजनाथ सिंह सेना के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने कहाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भवन का भूमिपूजन करने आ रहे हैं। इसके साथ ही वह कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। सीएम ने कहा कि अभी पीएम नरेंद्र मोदी सेना के कार्यक्रम में आ रहे हैं। 24 अप्रैल को एक बार फिर पीएम जनता के कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
31 को  मोहन भागवत भोपाल आएंगे  
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी 31 मार्च को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां सिंधी समाज द्वारा लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed