फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP is shining with tourism, record 13 crore tourists arrived, CM said – there is beauty in every part

MP News: पर्यटन से चमक रहा MP,रिकॉर्ड 13 करोड़ टूरिस्ट पहुंचे, सीएम बोले-मध्यप्रदेश के कण-कण में है सौंदर्य

Fri, 29 Aug 2025 07:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 29 Aug 2025 07:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब देश और दुनिया में तेजी से एक बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है। पिछले साल यहां 13 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती, ऐतिहासिक धरोहरें और बेहतर पर्यटन नीतियां इसकी बड़ी वजह हैं। सरकार का लक्ष्य है कि पर्यटन को रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़कर इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जाए।

विज्ञापन
MP News: MP is shining with tourism, record 13 crore tourists arrived, CM said – there is beauty in every part
डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश आज देश और दुनिया में एक उभरते हुए पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। बीते वर्ष प्रदेश में रिकॉर्ड 13 करोड़ 41 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह न केवल प्रदेश की खूबसूरती और सांस्कृतिक धरोहर का प्रमाण है, बल्कि सरकार की पर्यटन नीति और निवेश आकर्षण की दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम भी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: IAS अफसरों को देना होगा ऑनलाइन प्रॉपर्टी विवरण, नहीं दी जानकारी तो अटक जाएगा प्रमोशन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों को लुभा रहा
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में 27 राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य हैं। इनमें कान्हा, बांधवगढ़, पेंच और सतपुड़ा जैसे पार्क शामिल हैं, जो दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यहां देश में सबसे ज्यादा बाघ पाए जाते हैं। इसके अलावा चंबल जैसी स्वच्छ नदियों और वहां के घड़ियाल संरक्षण केंद्र भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भिंड कलेक्टर विवाद: भाजपा संगठन ने विधायक नरेंद्र कुशवाह को लगाई फटकार-कहा,आपका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत

प्रदेश का हर कोना इतिहास से जुड़ा 
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश का हर कोना इतिहास और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। खजुराहो के मंदिर, सांची का स्तूप और भीमबेटका की गुफाएं पहले से ही यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल हैं। अब सरकार नए पर्यटन स्थलों को भी इस सूची में शामिल कराने के लिए पहल कर रही है। ग्वालियर का किला दुनिया में “टेंपल ऑफ जीरो” के नाम से पहचाना जा रहा है। वहीं ओरछा का रामराजा मंदिर और उज्जैन का महाकाल लोक आध्यात्मिक पर्यटन को नई दिशा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में यह स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।


ये भी पढ़ें-  MP News: मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब 2026 तक पद पर रहेंगे; सीएम ने दी बधाई

अर्थव्यवस्था भी हो होगी मजबूत 
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाने का संकल्प लिया है। हाल ही में रीवा में आयोजित पर्यटन कॉन्क्लेव में 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। सरकार का उद्देश्य है कि निजी क्षेत्र के निवेश से पर्यटन संरचनाओं को विश्व स्तरीय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास से केवल प्रदेश की छवि ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि रोजगार के हजारों अवसर भी स्थानीय युवाओं को मिलेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में होम-स्टे, गाइड सेवा और हस्तशिल्प के जरिए लोगों की आमदनी में इजाफा हो रहा है।

धरोहरों से फिल्मकार हो रही आकर्षित
सरकार ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 100 से अधिक पर्यटन ग्राम विकसित किए हैं। यहां पर पर्यटक ग्रामीण जीवन, परंपराओं और लोक संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं। अब तक प्रदेश में 470 से अधिक होम-स्टे सुविधाएं चालू हो चुकी हैं। फिल्म पर्यटन भी तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरें फिल्मकारों को आकर्षित कर रही हैं। हाल के वर्षों में यहां कई हिंदी और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की शूटिंग हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश की ब्रांडिंग होती है और रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।

पर्यटन के लिए नई नीतियां तैयार कर रहे 
प्रदेश सरकार चिकित्सा पर्यटन पर भी जोर दे रही है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पर्यटन को बहुआयामी रूप देकर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर पर्यटन का अग्रणी केंद्र बनाया जाए। इसके लिए नई नीतियां तैयार की जा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed