फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Secretary Anurag Jain got one year extension in Madhya Pradesh, CM congratulated him

MP News: मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब 2026 तक पद पर रहेंगे; सीएम ने दी बधाई

Thu, 28 Aug 2025 10:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 28 Aug 2025 10:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव (सीएस) अनुराग जैन को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया है। वह इसी माह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे। अब अगस्त 2026 तक मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव पद पर बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनको बधाई देकर सेवा विस्तार एक साल बढ़ाने की जानकारी साझा की। 
 

विज्ञापन
MP News: Chief Secretary Anurag Jain got one year extension in Madhya Pradesh, CM congratulated him
सीएम डॉ. यादव ने सीएस अनुराग जैन को सेवा विस्तार पर दी बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर उनको बधाई देते हुए जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन जी, आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण देने के लिए सभी दल एकजुट, सीएम बोले-सर्वदलीय संकल्प पारित किया
विज्ञापन


बता दें मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अब एक वर्ष के सेवा विस्तार से अनुराग जैन अगस्त 2026 तक पद पर बने रहेंगे। जैन प्रदेश के सातवें सीएस होंगे, जिनको सेवा विस्तार दिया गया है। उनको रिटायरमेंट के तीन दिन पहले एक साल का सेवा विस्तार दिया गया।  इससे पहले  प्रदेश में हाल ही में इकबाल सिंह बैंस, वीरा राणा को भी सेवा विस्तार दिया गया था। नवंबर 2022 में जब इकबाल सिंह बैस रिटायर हो रहे थे, तब उनके सेवा विस्तार को लेकर लंबे समय तक संशय रहा। रिटायरमेंट के आखिरी दिन ही उन्हें 6 माह का विस्तार दिया गया। सितंबर 2023 में बैस के विस्तार की अवधि पूरी होने से पहले ही वीरा राणा को प्रभारी मुख्य सचिव बनाया गया। हालांकि राणा को भी तीन हफ्ते पहले ही छह माह का विस्तार मिल गया। सितंबर 2024 में जब राणा का कार्यकाल खत्म हुआ, उसी दिन अनुराग जैन को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोने चांदी के व्यापारी बोले नहीं लगने देंगे खानपान की दुकानें, सराफा में चौपाटी हटाकर रहेंगे

पहले पीएमओ में काम कर चुके जैन
मुख्य सचिव अनुराग जैन का नाम उन अधिकारियों में गिना जाता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टीम में काम किया है। प्रशासनिक अधिकारियों के बीच उन्हें प्रधानमंत्री की पसंद और भरोसेमंद अफसर के रूप में देखा जाता है। अनुराग जैन पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में काम कर चुके हैं और उच्च स्तर पर उनकी पहचान मजबूत है। इसलिए अटकलें लगाई जा रही थी कि उनको एक्सटेंशन मिलने की संभावना ज्यादा है और यदि एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो उनके अनुभव का लाभ केंद्र में कहीं लिया जा सकता है। हालांकि चर्चा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ही अनुराग जैन के सेवा विस्तार के लिए पहल की। उनकी तरफ से ही सेवा विस्तार का प्रस्ताव बढ़ाया गया है। 


ये भी पढ़ें- बढ़ रही अफसर-विधायकों में तकरार: डिंडौरी, चाचौड़ा...के बाद भिंड की बारी,अफसर नहीं सुन रहे तो माननीय हो रहे उग्र

प्रतिनियुक्ति पर जाने कहां कहां रहे जैन 
मुख्य सचिव बनने से पहले अनुराग जैन केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इसमें सचिव, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय - 21 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2024 तक। सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय- 23 सितंबर 2021 से 20 अप्रैल 2023 तक। सचिव, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय -12 मई 2020 से 22 सितंबर 2021 तक। संयुक्त सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय-  5 जनवरी 2015 से 28 जून 2018 तक। संयुक्त सचिव, केंद्रीय वित्त मंत्रालय- 29 जून 2011 से 31 दिसंबर 2014 तक। 

ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल में ऐशबाग आरओबी पर 90 डिग्री टर्न को किया जाएगा ठीक, 10.7 मीटर बढ़ेगा पुल का रेडियस

जैन प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव , कई उपलब्धियां खाते में जुड़ी 
अनुराग जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने के बाद जैन की पहली नियुक्ति जून 1990 में सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर हुई। जैन की शैक्षणिक योग्यता बी.टेक. इंजीनियरिंग और एमए लोक प्रशासन (अमेरिका) है। मुख्य सचिव जैन मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहे। जैन ने मध्य प्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव एवं अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाली। 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अनुराग जैन ने 3 अक्टूबर 2024 को मंत्रालय में मध्य प्रदेश सरकार के 35वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाला था। उनके नेतृत्व के 11 महीनों के दौरान मंत्रालय और शासन स्तर पर भ्रष्टाचार पर नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिले। लंबे समय से लंबित ई-ऑफिस प्रणाली को भी उनके कार्यकाल में ही पूरी तरह लागू किया गया, जिसकी परिकल्पना वर्ष 2013 से की जा रही थी।

ये भी पढ़ें- MP News: एमपीपीएससी ने अब SC में कहा-आरक्षण का निर्धारण राज्य सरकार का विषय, सरकार ने कल बुलाई सर्वदलीय बैठक

कंसोटिया भी सेवानिवृत्त हो रहे इसी माह 
प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया भी मुख्य सचिव के साथ ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य में मुख्य सचिव और गृह विभाग के प्रमुख सचिव का पद अहम होता है। कंसोटिया के बाद गृह विभाग को नया प्रमुख सचिव मिल सकता है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्य सचिव पर सस्पेंस खत्म होने के बाद प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हो सकती है। इसमें कई विभाग के प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी भी इधर से उधर हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- MP के दो IAS की मुश्किलें बढ़ीं, SC बोला-सब IAS करेंगे तो सीया के स्वतंत्र संस्था होने का क्या मतलब रह जाएगा?

जैन सातवें सीएस जिनको मिला एक्सटेंशन 

  • अनुराग जैन- 1 सितंबर 2025- 31 अगस्त 2026 (एक साल)
  • वीरा राणा- 31 मार्च 2024 से  30 सितंबर 2024 (छह माह)
  • इकबाल सिंह बैंस- एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 (दो एक्सटेंशन)
  • बीपी सिंह - 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2018 तक 
  • आर परशुराम - 2012-13 में 6 माह
  • हरीश खन्ना - 1989- 90 में 4 महीने
  • आरपी कपूर - 1990-91 में 6 माह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed