फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya pradesh MLA's office will be directly connected to CMO

MP News: विधायकों की भोपाल भागदौड़ बंद, अब सीधे सीएमओ से जुड़ेंगे विधायक कार्यालय, सीएम यादव ने दिए निर्देश

Wed, 03 Jul 2024 04:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 03 Jul 2024 04:21 PM IST
सार

सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सभी विधायक कार्यालय को मुख्यमंत्री कार्यालय से जोड़ने की बात कही है। उन्होंने इन कार्यालयों को अपडेट करने के लिए 5 लाख रुपए की राशि जारी करने के लिए भी कहा है। 

विज्ञापन
MP News: Madhya pradesh MLA's office will be directly connected to CMO
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के दूर दराज जिलों और इनके विधानसभा क्षेत्र के विधायकों को छोटे बड़े कामों के लिए राजधानी की दौड़ से निजात मिलने वाली है। प्रदेश के सीएम कार्यालय को सीधे विधायक कार्यालय से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इन कार्यालयों के निर्माण के लिए राशि भी जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से ग्वालियर चंबल संभाग के विधायकों ने मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने छोटे-छोटे कामों के लिए भोपाल दौड़ लगाने में आने वाली समस्याओं से सीएम को अवगत कराया था। 

विज्ञापन


इस दौरान विधायकों ने अपना क्षेत्र और जरूरी काम छोड़कर भोपाल आने के बारे में बताया था। इसको लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सभी विधायक कार्यालय को मुख्यमंत्री कार्यालय से जोड़ने की बात कही है। उन्होंने इन कार्यालयों को अपडेट करने के लिए 5 लाख रुपए की राशि जारी करने के लिए भी कहा है। इस सुविधा के शुरू हो जाने से विधायकों को बार बार भोपाल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


कई घंटों का सफर
प्रदेश की दूर तक फैली सीमाओं के चलते भोपाल पहुंचने के लिए कई घंटों का सफर करना पड़ता है। ग्वालियर, चंबल, रीवा, झाबुआ, बुरहानपुर, नीमच जैसे जिलों से लोगों को भोपाल आने में 8 से 10 घंटे तक का सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रह जाते हैं जरूरी काम 
विधानसभा क्षेत्र छोड़कर भोपाल तक आने जाने में विधायकों को दो से तीन या कभी कभी उससे भी ज्यादा समय खर्च हो जाता है। इसके चलते इन दिनों में विधानसभा क्षेत्र के जरूरी काम रुक जाते हैं।

भाेपाल से इतनी दूरी...

  • ग्वालियर   431 किमी
  • भिंड         517 किमी
  • रीवा          540 किमी
  • सतना       516 किमी
  • छिंदवाड़ा    313 किमी
  • बुरहानपुर    335 किमी
  • झाबुआ       337 किमी
  • नीमच         402 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed