फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Labor contact campaign of Bharatiya Mazdoor Sangh: Target to contact 40 lakh workers from 01 to 15 De

MP News: भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान: 01 से 15 दिसंबर तक 40 लाख श्रमिकों से संपर्क का लक्ष्य

Sat, 30 Nov 2024 03:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 30 Nov 2024 03:58 PM IST
सार

अभियान के दौरान श्रमिकों का डाटा एकत्रित किया जाएगा ताकि भविष्य में उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।  गुर्जर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के श्रमिकों तक पहुंचना, उन्हें संगठित करना और उनके अधिकार दिलाना है।

विज्ञापन
MP News: Labor contact campaign of Bharatiya Mazdoor Sangh: Target to contact 40 lakh workers from 01 to 15 De
भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान 1 दिसंबर से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मजदूर संघ (भामसं) द्वारा 1 से 15 दिसंबर तक श्रमिक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से मध्य प्रदेश में 40 लाख श्रमिकों से प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित किया जाएगा। भामसं के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने बताया कि 10,000 कार्यकर्ताओं की टोली संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर संपर्क करेगी। अभियान के दौरान श्रमिकों का डाटा एकत्रित किया जाएगा ताकि भविष्य में उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।  गुर्जर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के श्रमिकों तक पहुंचना, उन्हें संगठित करना और उनके अधिकार दिलाना है।
विज्ञापन


असंगठित क्षेत्र पर विशेष ध्यान
उन्होंने बताया कि भारत में कुल 50 करोड़ श्रमिक हैं, जिनमें से 92% असंगठित क्षेत्र से आते हैं। मध्य प्रदेश में 2 करोड़ श्रमिक कार्यरत हैं, जिनमें डेढ़ करोड़ असंगठित क्षेत्र से हैं। भवन निर्माण, परिवहन, घरेलू कामगार और प्लेटफॉर्म वर्कर जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


भामसं की ऐतिहासिक यात्रा
भामसं की स्थापना 1955 में भोपाल में हुई थी। संगठन ने "राष्ट्र हित, उद्योग हित, श्रमिक हित" के सिद्धांत पर चलते हुए श्रमिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 2023 में जी-20 सम्मेलन में लेबर-20 की अध्यक्षता मिलने पर संगठन ने "वसुधैव कुटुंबकम" का संदेश विश्व को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed