फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In 49 district hospitals, 13 medical colleges, doctors worked with black bands, work stopped since 17

MP News: डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध शुरू किया विरोध, मांगे पूरी नहीं होने पर 17 से काम बंद हड़ताल

Wed, 15 Feb 2023 06:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 Feb 2023 06:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश शासकीय/स्वशासी चिकित्सक महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ. राकेश मालवीय ने बताया कि 49 जिला अस्पताल, 13 मेडिकल कॉलेज और भोपाल गैस राहत अस्पताल के डॉक्टरों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। यह विरोध सरकार की डॉक्टर्स के प्रति उदासीनता, न्यूनतम संसाधनों में काम कराने की सरकार की नीति के विरुद्ध लिया गया हैं।

विज्ञापन
MP News: In 49 district hospitals, 13 medical colleges, doctors worked with black bands, work stopped since 17
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर बुधवार से प्रदेश के 10 हजार से ज्यादा डॉक्टरों ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर विरोध शुरू किया। गुरुवार को डॉक्टरों ने दो घंटे और शुक्रवार से इमरजेंसी सेवा समेत पूरी तरह से काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया हैं। 
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश शासकीय/स्वशासी चिकित्सक महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ. राकेश मालवीय ने बताया कि 49 जिला अस्पताल, 13 मेडिकल कॉलेज और भोपाल गैस राहत अस्पताल के डॉक्टरों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। यह विरोध सरकार की डॉक्टर्स के प्रति उदासीनता, न्यूनतम संसाधनों में काम कराने की नीति के विरुद्ध लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को भी डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। साथ ही सुबह 10 बजे से 12 बजे तक इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इसके बाद शुक्रवार से डॉक्टर पूरी तरह से काम बंद हड़ताल पर जाएंगे।  जिसमे रूटीन कार्य जैसे ओपीडी,  इन–डोर,  वार्ड राउंड  इत्यादि तथा इमरजेंसी, एमएलसी, पोस्टमार्टम सेवाएं भी बाधित रहेगी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि शैक्षणिक, NMC निरीक्षण , NABH निरीक्षण, काउंसलिंग इत्यादि में भाग नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed