फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Excise Revenue Sees Highest Growth, Commercial Tax Collection Growth Slows in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: आबकारी से मोहन सरकार की कमाई सबसे ज्यादा बढ़ी, वाणिज्यिक कर संग्रहण की वृद्धि दर धीमी

Tue, 13 Oct 2026 06:02 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 13 Oct 2026 06:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों में तीन प्रमुख विभागों ने 44,711 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया, जो पिछले साल की समान अवधि से 11.37% अधिक है। आबकारी विभाग के राजस्व में सबसे ज्यादा 17.77% की वृद्धि हुई, जबकि वाणिज्यिक कर विभाग की वृद्धि दर 8.96% रही।

विज्ञापन
MP News: Excise Revenue Sees Highest Growth, Commercial Tax Collection Growth Slows in Madhya Pradesh
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती छह महीनों में राजस्व संग्रहण में 11.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच वाणिज्यिक कर, आबकारी और पंजीयन एवं मुद्रांक विभागों ने कुल 44,711 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 40,147 करोड़ रुपये था। इस तरह एक साल में इन तीनों विभागों का राजस्व संग्रहण 4,564 करोड़ रुपये बढ़ा है। इसमें भी आबकारी विभाग के कर संग्रहण में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। तीनों विभागों ने छह महीने के लिए तय 47,439 करोड़ रुपये के लक्ष्य का 94.25 प्रतिशत हासिल कर लिया है। वित्तीय वर्ष पूरा होने में अभी छह महीने बाकी हैं। इस अवधि में शेष लक्ष्य हासिल करने के लिए विभागों को कुल 2,728 करोड़ रुपये और जुटाने होंगे। तीनों विभागों में वाणिज्यिक कर विभाग का राजस्व संग्रहण सबसे ज्यादा रहा। विभाग ने अप्रैल से सितंबर तक 30,686 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 28,385 करोड़ रुपये जुटाए। यह लक्ष्य का 92.50 प्रतिशत है। पिछले साल इसी अवधि में विभाग ने 26,052 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था। इस बार इसमें 8.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: मरीज का नाम-मोबाइल नंबर नहीं, फिर कैसे सत्यापित हो रहे 108 एंबुलेंस बिल? लोकायुक्त ने मांगा प्रतिवेदन
विज्ञापन


आबकारी विभाग लक्ष्य के सबसे करीब
आबकारी विभाग ने छह महीने में 9,900 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 9,769 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया। विभाग ने लक्ष्य का 98.68 प्रतिशत हासिल कर लिया है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 8,295 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। इस बार संग्रहण में 17.77 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। तीनों विभागों में आबकारी विभाग लक्ष्य पूरा करने के सबसे करीब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: 27% ओबीसी आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की तैयारी

पंजीयन-मुद्रांक से 6,557 करोड़ रुपये मिले
पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने 6,853 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 6,557 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। यह लक्ष्य का 95.68 प्रतिशत है। पिछले साल इसी अवधि में विभाग ने 5,800 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस बार राजस्व संग्रहण में 13.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: भोपाल के व्यापारी का GST खाता हैक कर 8.09 करोड़ के 989 फर्जी बिल चढ़ाए,1.46 करोड़ की टैक्स चोरी की कोशिश

अप्रैल में लक्ष्य से ज्यादा राजस्व, सितंबर में 96% से अधिक वसूली
मासिक आंकड़ों में अप्रैल का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस महीने तीनों विभागों ने संयुक्त रूप से 7,411 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 7,938 करोड़ रुपये जुटाए। यह लक्ष्य का 107.11 प्रतिशत है। पिछले साल अप्रैल की तुलना में राजस्व संग्रहण में 35.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सितंबर में तीनों विभागों ने 6,936 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 6,676 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। यह लक्ष्य का 96.25 प्रतिशत है। पिछले साल सितंबर की तुलना में इस बार संग्रहण 12.89 प्रतिशत अधिक रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed