फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: EOW files case against Congress MLA Hemant Katare, alleging corruption in ISBT land allotment.

MP News: कांग्रेस MLA हेमंत कटारे के खिलाफ EOW ने केस दर्ज किया, ISBT की जमीन आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप

Wed, 12 Feb 2025 07:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 12 Feb 2025 07:21 PM IST
सार

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) और कांग्रेस विधायक और विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटोर के खिलाफ कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) की जमीन आवंटन घोटाले में प्राथमिक जांच रजिस्ट्रर की है। 
 

विज्ञापन
MP News: EOW files case against Congress MLA Hemant Katare, alleging corruption in ISBT land allotment.
ईओडब्ल्यू ने उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ केस दर्ज किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक हेमंत कटोर के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज किया है। इन पर अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल योजना में भूखंड के आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप है। ईओडब्ल्यू ने हर्षवर्धन नगर के सीआर दत्ता की भूमि आवंटन से संबंधित शिकायत पर कार्यवाही की है। ईओडब्ल्यू के अनुसार भोपाल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और मेसर्स हाई स्पीड मोटर्स के पार्टनर्स हेमंत कटारे, योगेश कटारे ने मिलीभगत कर अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल योजना में भूखंड के आवंटन में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच में पाया गया कि योजना में पहले नियम विरुद्ध भूखंड आवंटन किया गया। फिर आवंटित भूखंड का भूमि उपयोग भी नियम विरुद्ध बदल कर व्यवसायिक कर दिया गया। बीडीए के अधिकारियों ने मेसर्स हाई स्पीड मोटर्स के पार्टनर्स को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाते हुए आवंटित प्लाट की कीमत का निर्धारण भी बिना निविदा के किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

ईओडब्ल्यू ने मेसर्स हाई स्पीड मोटर्स के पार्टनर्स हेमंत कटारे, योगेश कटारे, मीरा कटारे, रुचित कटारे के साथ भोपाल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के तत्कालीन सीईओ केपी सही, ओएसडी मनोज वर्मा समेत अन्य के खिलाफ अपराधिक षड्यंत्र करना का मामला प्राथमिक जांच में पाया है। इस मामले में भोपाल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं हाई स्पीड मोटर्स के साझेदारों के विरूद्ध धारा 120 बी, 420, 468, 471 भा.द.वि एवं 13(2) सहपठित धारा 3 (1) (डी) का अपराध रजिस्ट्रर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघार बोले- यह विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश 
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उपनेता हेमंत कटारे पर EOW द्वारा केस दर्ज करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ये सरकार की विपक्ष पर दबाव बनाने की रणनीति है। उन्होंने कहा उप नेता हेमंत कटारे और उनके परिवार के खिलाफ EOW ने 10 साल से भी ज्यादा पुराने मामले में केस दर्ज किया है। हेमंत कटारे मुखरता से भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। सरकार की ये कार्रवाई विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश से ज्यादा और कुछ नहीं है। सिंघार ने कहा कि इसके बाद भी Congress न दबेगी, न झुकेगी! और हम जनहित और सच के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed