फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Defense Minister Rajnath Singh to visit Raisen on August 10 to inaugurate railway coach construction

MP News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 अगस्त को रायसेन आएंगे, रेल कोच निर्माण इकाई का भूमिपूजन करेंगे

Thu, 24 Jul 2025 09:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 24 Jul 2025 09:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में अब देश की आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री बनने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास 10 अगस्त को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। यह फैक्ट्री बीईएमएल लिमिटेड द्वारा 1800 करोड़ रुपये के निवेश से गौहरगंज तहसील के उमरिया गांव में बनाई जाएगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे और जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
MP News: Defense Minister Rajnath Singh to visit Raisen on August 10 to inaugurate railway coach construction
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी 10 अगस्त को रायसेन में 1800 करोड़ रूपए के निवेश से प्रारंभ होने वाली रेल कोच निर्माण इकाई का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मेसर्स बीईएमएल लिमिटेड बैंगलुरु के चेयरमेन, मैनेजिंग डायरेक्टर  शांतनु रॉय, निदेशक रेल एवं मेट्रो  राजीव गुप्ता, महाप्रबंधक बीईएमएल  चंद्रशेखर और ईडी ओपी सिंह ने सौजन्य भेंट की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  नशे से दूरी है जरूरी अभियान: पुलिस सोशल मीडिया पर युवाओं को दे रही संदेश, सीएम ने किए संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जानकारी दी गई कि बीईएमएल द्वारा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, रायसेन जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ सम्पर्क कर रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के ग्राम उमरिया में अत्याधुनिक रेल कोच फैक्ट्री के शिलान्यास की आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस इकाई के फलस्वरूप 1575 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। इकाई को आवंटित शासकीय भूमि को रेल लाइन से जोड़ने के लिए अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: चोरी के शक में युवक को दी 'तालिबानी सजा', कबाड़ व्यापारियों ने 10 घंटे तक बंधक बना बेरहमी से पीटा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीईएमएल के पदाधिकारियों को मध्यप्रदेश में विभिन्न सेक्टर्स में आ रहे निवेश की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायसेन जिले में रेल कोच निर्माण इकाई प्रारंभ होने से स्थानीय युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा।  

ये भी पढ़ें-  MP News:   मध्य प्रदेश में पीडीएस में गेहूं की मात्रा बढ़ी, अब 75% गेहूं और 25% चावल मिलेगा राशन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed