{"_id":"688246b3a964ab1e4e095bb6","slug":"bhopal-news-junk-traders-brutally-beat-up-a-youth-on-suspicion-of-theft-by-holding-him-hostage-for-10-hours-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: चोरी के शक में युवक को दी 'तालिबानी सजा', कबाड़ व्यापारियों ने 10 घंटे तक बंधक बना बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: चोरी के शक में युवक को दी 'तालिबानी सजा', कबाड़ व्यापारियों ने 10 घंटे तक बंधक बना बेरहमी से पीटा
Thu, 24 Jul 2025 08:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 24 Jul 2025 08:14 PM IST
सार
Bhopal News: भोपाल में चोरी के शक में युवक को 'तालिबानी सजा' देने का मामला सामने आया है। यहां कबाड़ व्यापारियों ने 10 घंटे तक युवक को बंधक बनाए रखा, इस दौरान उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में चोरी के प्रयास में पकड़े गए युवक को कबाड़ व्यापारियों ने इस कदर पीटा कि उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया। युवक को करीब दस घंटे तक बंधक बनाकर उसे पानी और खाना तक नहीं दिया गया। जब मामला सामने आया तो पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मारपीट और बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात की है, जब हनुमानगंज क्षेत्र स्थित एक कबाड़खाने के व्यापारियों ने अपनी दुकान में चोरी की कोशिश कर रहे युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक की पहचान शोएब नाक के रूप में हुई है, जिसे आरोपियों ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Guna: रहस्यमय हालात में लापता हुआ बैंक मैनेजर, सिंध नदी में SDRF की तलाश जारी; दफ्तर से मिला मोबाइल और सामान
विज्ञापन
सीसीटीवी से पहचान के बाद बेरहम 'सजा' का सिलसिला
कबाड़ व्यापारियों ने अपनी दुकान में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं, जिनका एक्सेस उनके मोबाइल फोन पर भी है। जैसे ही मंगलवार देर रात शोएब दुकान के पास चोरी का प्रयास करता नजर आया, आरोपियों ने मौके पर पहुंचकर उसे धर दबोचा। इसके बाद दुकान के अंदर ही उसे बंधक बनाकर लगातार 10 घंटे तक पीटते रहे।
आरोपियों में हामिद उर्फ भैया, सलमान कबाड़ी और उनके कर्मचारी राशिद शामिल हैं। तीनों ने मिलकर प्लास्टिक पाइप, डंडों और बेल्ट से शोएब की बुरी तरह पिटाई की। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक का पूरा शरीर चोटों से भर गया है। इस दौरान उसे न तो पानी दिया गया और न ही खाने को कुछ मिला।
फरार होकर थाने पहुंचा युवक, दर्ज हुई FIR
किस्मत से बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात शोएब किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर हनुमानगंज थाने पहुंचा, जहां उसने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। उसकी हालत देखकर पुलिस भी दंग रह गई। थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शोएब को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में उसके पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Damoh: महिला सरपंच का फर्जी जाति प्रमाण पत्र पकड़ा गया, चुनाव शून्य घोषित; देवरान पंचायत में अब होगा उपचुनाव
शोएब पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस जांच में सामने आया है कि शोएब पर पहले से चोरी, अवैध हथियार रखने और मारपीट जैसे आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गौतम नगर थाने में भी उस पर केस चल रहा है। खुद शोएब ने यह स्वीकार किया है कि वह चोरी की नीयत से दुकान में घुसा था। हालांकि अब तक उसके खिलाफ चोरी के प्रयास को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
थाना प्रभारी भदौरिया ने कहा कि भले ही कोई व्यक्ति अपराधी हो, लेकिन कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। किसी भी नागरिक को इस तरह बंधक बनाकर पीटना अपराध है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
