फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Stay away from drugs is necessary campaign: Police giving message to youth on social media, CM signs resolutio

नशे से दूरी है जरूरी अभियान: पुलिस सोशल मीडिया पर युवाओं को दे रही संदेश, सीएम ने किए संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर

Thu, 24 Jul 2025 08:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 24 Jul 2025 08:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नशे से दूरी अभियान चल रहा हैं। इसमें पुलिस सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश बना कर युवाओं को संदेश दे जागरूक कर रही है। वहीं, गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया।

विज्ञापन
Stay away from drugs is necessary campaign: Police giving message to youth on social media, CM signs resolutio
सीएम ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘नशे से दूरी है जरूरी’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए समाज और पुलिस की साझेदारी का मजबूत प्रयास है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान के तहत भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया। यह अभियान 15 से 30 जुलाई 2025 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसे पुलिस मुख्यालय के नारकोटिक्स विंग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य किशोरों और युवाओं को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करना, उन्हें नशे से दूर रखना और जो पहले से नशे की चपेट में हैं, उन्हें सही परामर्श और पुनर्वास की सुविधा देना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: CM डॉ.यादव की बड़ी घोषणा-सरकार उद्योगों में काम करने वाले श्रमिक भाइयों को भी अब 5000 रुपये प्रतिमाह देंगी
विज्ञापन


अशोकनगर के एसआई पुनीत दीक्षित की शार्ट फिल्म कर रही प्रेरित 
अभियान के तहत पुलिस, नगर और ग्राम रक्षा समितियां, कम्युनिटी पुलिसिंग, स्वयंसेवी संस्थाएं, और समाज के अन्य हिस्से स्कूल-कॉलेजों में जाकर जागरूकता फैला रहे हैं।। लोगों को यह बताया जाएगा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को खराब करता है, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य को भी नुकसान पहुंचाता है। सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मी वीडियो बना कर युवाओं को जागरूक कर रहे है। इसी के तहत अशोकनगर जिले के नई सराय थाना प्रभारी एसआई पुनीत दीक्षित की एक्टिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। नशे के खिलाफ बनाई गई उनकी 7 मिनट की शॉर्ट फिल्म को सिर्फ छह दिन में 20 लाख लोग देख चुके हैं तो वहीं एक मिनट 50 सेकेंड की शॉर्ट फिल्म को महज 4 घंटे में ही 60 से हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। प्रदेश के डीजीपी ने भी इन शॉर्ट फिल्मों को सराहा व सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी तरह अलग-अलग जिलों में भी पुलिस कर्मी नशे के खिलाफ अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  वन विकास निगम की 50वीं वर्षगांठ: CM डॉ. यादव ने किया ‘विजन 2047’ का अनावरण, बोले- राख के पहाड़ों पर भी बनाए वन

सीएम ने अभियान से जुड़ने की अपील 
सीएम ने कहा कि अभियान का मूल मंत्र है – जागरूकता, संवाद, सहयोग और सुरक्षा। यह केवल पुलिस का अभियान नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह नशे के खिलाफ आवाज उठाए। इस प्रयास में धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, एनजीओ और सामान्य नागरिक भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही यह पहल स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने में मदद कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़ें और मिलकर प्रदेश को नशामुक्त और सुरक्षित बनाएं।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल में ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में उतरी आम आदमी पार्टी, चालकों के साथ निकाली रैली, लगा जाम

‘नशे से दूरी भारत के लिए हमारी सबसे अहम जिम्मेदारी है’
मध्य प्रदेश पुलिस के नशे से दूरी अभियान में फिल्म अभिनेता, खिलाड़ियों के बाद अब भारतीय सेना के अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भी अपना संदेश प्रदेशवासियों को दिया है। उन्होंने नशे से दूरी को भारत के प्रतिम हम सब की अहम जिम्मेदारी बताया हैं। उनका संदेश डीजीपी कैलाश मकवाना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पोस्ट किया है। त्रिपाठी ने कहा कि सागर में जहाज राष्ट्र की सीमाएं अक्षुण्ण रखते हैं, तो ऊर्जा के सागर में युवा राष्ट्र का भविष्य हैं, पर जब युवा नशे की गिरफ्त में आता है तो देश की बुनियाद ही डगमगाने लगती हैं। भारतीय नौसेना अशुसान, संकल्प और मानसिक दृढ़ता की नींव है, जबकि नशा इन मूल्याूें के ठीक विपरित हैं। यह भ्रम की राह है और विनाश की दिश है।

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में ड्रग्स और दरिंदगी का खुलासा, भाजपा नेता के भतीजे गिरफ्तार, फोन में मिले दरिंदगी के वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed