फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav's gift to Muslims, new building to be built for Waqf Board, will be named Dr. APJ Abdul Kala

MP News: CM यादव की मुस्लमानों को सौगात,वक्फ बोर्ड के लिए बनेगा नया भवन, नाम होगा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन

Tue, 06 May 2025 08:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 May 2025 08:57 PM IST
सार

भोपाल में वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक समावेश और अल्पसंख्यक हित में एक अहम कदम उठाते हुए मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के लिए नए भवन की घोषणा की। यह भवन पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर समर्पित होगा। 

विज्ञापन
MP News: CM Yadav's gift to Muslims, new building to be built for Waqf Board, will be named Dr. APJ Abdul Kala
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में आयोजित वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के लिए नया भवन बनाया जाएगा, जिसका नाम भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक इमारत निर्माण नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी समुदायों के लिए समभाव और समर्पण की भावना से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी प्रबंधन, जनकल्याण और समाज के जरूरतमंद तबकों को लाभ पहुंचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।  कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल सहित अनेक धार्मिक नेताओं, उलेमाओं और समाज के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाले मुस्लिम खिलाड़ी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहितकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और समावेशी विकास के लिए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की यह पहल सिर्फ मुस्लिम समाज के प्रति सम्मान नहीं, बल्कि एक समावेशी दृष्टिकोण का उदाहरण है, जहां हर धर्म और समुदाय के योगदान को सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed