फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Capacity building training of ministers begins, CM Shivraj will attend in the evening

MP News: मध्यप्रदेश के मंत्रियों की लग रही है क्लास, कैपेसिटी बिल्डिंग पर कर रहे काम, शिवराज भी होंगे शामिल

Mon, 26 Dec 2022 01:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Dec 2022 01:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में कहा कि कैपेसिटी बिल्डिंग का प्रोग्राम सुबह शुरू हुआ। मंत्रियों और टीम की क्षमताओं को और बेहतर हम कैसे कर सकते हैं, इस पर 
हम काम कर रहे हैं।  

विज्ञापन
MP News: Capacity building training of ministers begins, CM Shivraj will attend in the evening
शिवराज मंत्रिमंडल के सदस्यों की कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण शुरू। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंत्रियों की क्लास शुरू हो गई है। भोपाल में मंत्रियों के कैपेसिटी बिल्डिंग का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें उन्हें अपनी क्षमता बढ़ाने के टिप्स दिए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण शाम तक चलेगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा को ध्यान में रखते हुए नवाचार और जनता की बेहतर ढंग से सेवा कैसे कर सकते हैं, इस पर काम कर रहे हैं। विकास के कार्यों में कैसे तीव्रता ला सकते है, इसे लेकर प्रशिक्षण सोमवार को सुबह से शाम तक चलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे थे। इस वजह से वे सुबह मंत्रियों की कैपेसिटी बिल्डिंग में शामिल नहीं हो सके। कैपेसिटी बिल्डिंग में मंत्रियों को उनके ही विभागों का अलग-अलग प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
बाला सुब्रमण्यम, सचिन चतुर्वेदी दे रहे हैं ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल में कैपेसिटी बिल्डिंग का प्रोग्राम शुरू हो गया है। हमारे मंत्रियों, टीम में अनेक क्षमताएं हैं। इन क्षमताओं को और बेहतर कैसे कर पाएं, विकास या जनकल्याण के कामों को बेहतर ढंग से कैसे कर पाएं, इस काम में हम निरंतर लगे हुए हैं। इसमें कैपेसिटी बिल्डिंग महत्वपूर्ण कदम है। बाला सुब्रमण्यम, सचिन चतुर्वेदी जैसी हस्तियां भोपाल में हैं। हमने तय किया है कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश, अधोसंरचना का विकास, 10 उपलब्धियां और 10 चुनौतियां। इस पर मंत्रियों के अलग-अलग ग्रुप बने हैं। इस पर चर्चा प्रारंभ हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed