{"_id":"6838447f98b7f493030638e7","slug":"mp-news-anandiben-patel-said-daughters-have-to-understand-what-are-the-values-of-the-person-in-front-of-th-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आनंदीबेन पटेल बोलीं-बेटियों को समझना होगा कि सामने वाले के संस्कार क्या हैं, अच्छा चेहरा सबकुछ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आनंदीबेन पटेल बोलीं-बेटियों को समझना होगा कि सामने वाले के संस्कार क्या हैं, अच्छा चेहरा सबकुछ नहीं
Thu, 29 May 2025 05:03 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 29 May 2025 05:03 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में युवाओं की सोच, सामाजिक व्यवहार और लव जिहाद जैसे संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने न केवल बेटियों को सतर्क रहने की सलाह दी, बल्कि परिवारों को भी जागरूक रहने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को भोपाल में एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए लव जिहाद और युवाओं के सामाजिक व्यवहार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद जैसी घटनाओं पर आज हर परिवार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। आनंदीबेन पटेल ने युवतियों से आग्रह किया कि वे जीवनसाथी चुनते समय सिर्फ चेहरे और कपड़ों से प्रभावित न हों, बल्कि सामने वाले व्यक्ति के विचार, खानपान और पारिवारिक संस्कारों को भी समझें। राज्यपाल ने साफ शबदों में कहा कि बेटियों को समझना पड़ेगा कि वो जिनके संपर्क में हैं, उनके विचार क्या हैं, वो क्या खाते हैं, उनके घर के संस्कार क्या हैं। सिर्फ अच्छा चेहरा और अच्छे कपड़े देखकर कोई अच्छा नहीं हो जाता। उन्होंने यह भी कहा कि पति या पत्नी के चयन का निर्णय बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युवा कहते हैं कि वे स्वतंत्र हैं, लेकिन स्वतंत्रता का मतलब ये नहीं कि आप गलती करें।
ये भी पढ़ें- MP News: उज्जैन में बनेगा एयरपोर्ट, एएआई ने 241 एकड़ जमीन और मांगी, सरकार-एएआई के बीच करार कल
राज्यपाल पटेल ने समाज में बदलते पारिवारिक समीकरणों पर भी कहा कि आज मां-बाप भी खुलकर नहीं बोलते कि उन्हें क्या लगता है। हमें अपने बच्चों के फ्रेंड सर्कल, उनकी दिनचर्या और वे किससे मिलते हैं। इस पर ध्यान देना होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं के स्टंट करने की प्रवृत्ति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस इन स्टंट करने वालों को मारती है, फिर भी ये स्टंट करते हैं। देश के युवाओं को क्या हो गया है? पढ़े-लिखे लोग गलतियां कर रहे हैं और जेल जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन: भोपाल में जुटेंगी दो लाख महिलाएं, पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे 24 विशिष्टजन
उन्होंने युवाओं से संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की और कहा कि देश का भविष्य तभी सुरक्षित है जब युवा सोच-समझकर कदम उठाएं। राज्यपाल ने लव जिहाद पर चिंता जताई, बेटियों को सतर्क रहने की सलाह दी। जीवनसाथी चुनते समय विचार और संस्कार को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने युवाओं को चेताया कि स्वतंत्रता का अर्थ मनमानी करना नहीं। स्टंट और गैर जिम्मेदार व्यवहार पर कड़ी टिप्पणी की। समाज और परिवार की जागरूक होने की आवश्यकता बताई।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- मां नर्मदा के आशीर्वाद से अब हाटपीपल्या क्षेत्र के नागरिकों की प्यास बुझेगी