{"_id":"6837e3cbf77ddc981509c135","slug":"women-empowerment-maha-sammelan-two-lakh-women-will-gather-in-bhopal-24-eminent-personalities-will-share-the-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन: भोपाल में जुटेंगी दो लाख महिलाएं, पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे 24 विशिष्टजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन: भोपाल में जुटेंगी दो लाख महिलाएं, पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे 24 विशिष्टजन
Thu, 29 May 2025 10:07 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 29 May 2025 10:07 AM IST
सार
भोपाल में 31 मई को आयोजित होने जा रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे, जबकि मंच पर उनके साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कुल 24 प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को लेकर भोपाल में तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर 24 प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी, जिनमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, महिला केंद्रीय मंत्री, प्रदेश की महिला मंत्री, महिला सांसद-विधायक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में प्रस्ताव पीएमओ को भेज दिया है, जिसकी स्वीकृति एक-दो दिन में मिलने की उम्मीद है। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के 16 जिलों से दो लाख महिलाओं को लाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 5 हजार बसों का अधिग्रहण किया गया है, जिनमें से भोपाल से 710 बसें रवाना होंगी। संभावना है कि बसों की संख्या बढ़ सकती है, जिसके चलते कुल 7 हजार बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़ें- Bhopal: मासिक धर्म पर बात करने में लोग करते हैं संकोच, NHM की एमडी सिडाना बोलीं- अब छठी से देंगे इसकी शिक्षा
संगठन की तैयारियां तेज
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मेलन में सभी महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल हैं। 200 किमी की परिधि में आने वाले जिलों से महिलाओं को भोपाल लाया जाएगा। एक बस में 40 महिलाएं रहेंगी और प्रत्येक बस में एक गाइड तैनात किया जाएगा, जो वापसी के समय व्यवस्थाएं संभालेगा ताकि जाम की स्थिति ना बने। महिलाओं को बस में ही नाश्ता और भोजन दिया जाएगा। जंबूरी मैदान में तैयारियों का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। VIP पार्किंग मुख्य पंडाल के पास होगी, जबकि अन्य पार्किंग महात्मा गांधी स्कूल परिसर और भेल दशहरा मैदान में की गई है। 1000 अस्थायी टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट रोड से जंबूरी मैदान तक प्रत्येक चौराहे पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- PM Modi: पीएम मोदी के दौरे की सुरक्षा ADG चयन एवं भर्ती सोनाली मिश्रा के जिम्मे, संभालेंगी सुरक्षा की कमान
महिलाओं को सौपी जाएगी जिम्मेदारियां
भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और महामंत्री भगवानदास सबनानी ने तैयारियों की समीक्षा कर रहे है। प्रत्येक प्रमुख व्यवस्था (आवास, भोजन, मंच, मेडिकल आदि) के लिए 1 प्रभारी और 10 सहायिकाएं नियुक्त की गई हैं। हर गेट पर 2 महिला कर्मियों की तैनाती होगी। गुरुवार को भोपाल जिले की बैठक में महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जिला स्तर पर भी सूची भेजी जाएगी, जिसमें नाम और मोबाइल नंबर सहित जानकारी रहेगी कि किस महिला को कौन-सी जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें- PM Modi: जंबूरी मैदान जाने वाला हर मार्ग देवी अहिल्याबाई की थीम पर सज रहा, सिर्फ इनके वाहन आएंगे शहर में

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन