फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Airport will be built in Ujjain, AAI asked for 241 acres of land, agreement between government and AA

MP News: उज्जैन में बनेगा एयरपोर्ट, एएआई ने 241 एकड़ जमीन और मांगी, सरकार-एएआई के बीच करार कल

Thu, 29 May 2025 10:24 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 May 2025 10:24 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश दौरे से पहले उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच 30 मई को इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए समझौता होगा। उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण के लिए AAI ने 241 एकड़ भूमि की मांग की है, जिससे धार्मिक और पर्यटन नगरी को हवाई कनेक्टिविटी का सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
MP News: Airport will be built in Ujjain, AAI asked for 241 acres of land, agreement between government and AA
प्लेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को मध्यप्रदेश आगमन से पहले उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर बड़ा फैसला होने जा रहा है। 30 मई, शुक्रवार को राज्य सरकार के विमानन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के बीच उज्जैन एयरपोर्ट के विकास को लेकर तीन महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे। इस अवसर पर एएआई के चेयरमैन विपिन कुमार और विमानन विभाग के आयुक्त चंद्रमौलि शुक्ला उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: जंबूरी मैदान जाने वाला हर मार्ग देवी अहिल्याबाई की थीम पर सज रहा, सिर्फ इनके वाहन आएंगे शहर में

विज्ञापन

241 एकड़ जमीन की मांग, फिलहाल 95 एकड़ उपलब्ध
एयरपोर्ट परियोजना के लिए एएआई ने कुल 241 एकड़ जमीन की मांग की है, जबकि वर्तमान में केवल 95 एकड़ भूमि उपलब्ध है। सरकार शेष भूमि के इंतजाम को लेकर कार्य योजना पर तेजी से काम कर रही है। सरकार और एएआई के बीच तीन अहम अनुबंध होंगे। इसमें निर्माण कार्य को लेकर समझौता, संचालन व रखरखाव (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) को लेकर करार और वैधानिक अनुमतियों के लिए एएआई को अधिकृत करने संबंधी अनुबंध शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  PM Modi: पीएम मोदी के दौरे की सुरक्षा ADG चयन एवं भर्ती सोनाली मिश्रा के जिम्मे, संभालेंगी सुरक्षा की कमान

दतिया एयरपोर्ट से दो नई उड़ानें
प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण भी करेंगे। यह मध्यप्रदेश का आठवां एयरपोर्ट होगा, जिसे रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत विकसित किया गया है। यहां से खजुराहो और भोपाल के लिए 72 सीटर विमानों की नियमित दो उड़ानें शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed