फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A six-lane flyover will be built in Sukhisewania at a cost of 28 crores, the minister in charge will

MP News: भोपाल के सुखीसेवनिया में बनेगा 28 करोड़ में सिक्स लेन फ्लाईओवर, प्रभारी मंत्री आज करेंगे भूमि पूजन

Mon, 03 Nov 2025 07:10 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 03 Nov 2025 07:10 AM IST
सार

भोपाल के सुखीसेवनिया चौराहे पर 28 करोड़ रुपये की लागत से सिक्स लेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जिससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी। विधायक रामेश्वर शर्मा के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस परियोजना को मंजूरी दी है।

 

विज्ञापन
MP News: A six-lane flyover will be built in Sukhisewania at a cost of 28 crores, the minister in charge will
फ्लाईओवर (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के सुखीसेवनिया चौराहे पर अब जाम की समस्या से राहत मिलने जा रही है। यहां 28 करोड़ रुपये की लागत से सिक्स लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इस फ्लाईओवर से भोपाल बायपास होकर विदिशा, इंदौर, नर्मदापुरम और रायसेन रोड से आने-जाने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि पूजन सोमवार किया जाएगा। कार्यक्रम में भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप मुख्य अतिथि होंगे, जबकि हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Vidhan Sabha Chunav-2025: बिहार में सीएम डॉ. यादव बोले-ये चुनाव परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच की लड़ाई
विज्ञापन


विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि सुखीसेवनिया चौराहा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाला अहम जंक्शन है, जहां लंबे समय से यातायात दबाव बना हुआ था। उन्होंने कहा कि पहले यहां फोर लेन फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन भविष्य में भोपाल बायपास को सिक्स लेन किए जाने की योजना को देखते हुए इसे सिक्स लेन स्वरूप में निर्मित करने का निर्णय लिया गया। शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विशेष आग्रह किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति दी। उनके हस्तक्षेप से अब यह परियोजना साकार रूप लेने जा रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फ्लाईओवर न केवल यातायात सुगमता का प्रतीक बनेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में एक ऐतिहासिक सौगात के रूप में याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  विक्रमादित्य का युग मंच पर जीवंत हो उठा: CM बोले- उनकी सुशासन और जनकल्याण की नीति आज भी प्रासंगिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed