{"_id":"6b09812f42605df841037e67","slug":"mp-narmada-water-to-irrigate-fields-in-76-sehore-villages-benefit-over-8-000-farmers-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: नर्मदा के पानी से सीहोर के 76 गांवों के खेत होंगे सिंचित, आठ हजार से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: नर्मदा के पानी से सीहोर के 76 गांवों के खेत होंगे सिंचित, आठ हजार से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Fri, 27 Nov 2026 06:40 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:40 PM IST
सार
सीहोर जिले की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के दोनों चरण शुरू होने से बुधनी क्षेत्र के 76 गांवों की 30,091 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी मिलेगा। 536.23 करोड़ रुपये की इस परियोजना से आठ हजार से अधिक किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र के 76 गांवों के किसानों को अब सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नर्मदा का पानी भूमिगत पाइपलाइन के जरिए सीधे खेतों तक पहुंचेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के दोनों चरणों का लोकार्पण किया। इससे 30,091 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और आठ हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की खुशहाली का आधार है। खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों की आय बढ़ेगी और खेती लाभकारी बनेगी। परियोजना में आधुनिक भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। किसान स्प्रिंकलर और ड्रिप जैसी तकनीकों से फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में सिंचित क्षेत्र को बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ें- एमपी: कौन हैं आईएएस तरुण भटनागर, जिनके खिलाफ चार साल बाद विभागीय जांच की तैयारी?
ढाई साल में 20 लाख हेक्टेयर बढ़ा सिंचित रकबा
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में सिंचाई का रकबा 7.50 लाख हेक्टेयर था, जो वर्ष 2023 तक बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो गया। पिछले ढाई साल में इसमें 20 लाख हेक्टेयर की और वृद्धि हुई है। अब यह 60 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुका है। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली देने और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी पुलिस में नए साल पर बड़ा फेरबदल: 33 आईपीएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन, 20 डीआईजी बनेंगे आईजी
सीहोर को 577 करोड़ के विकास कार्य
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के लिए कुल 577.67 करोड़ रुपये के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 575 करोड़ रुपये से अधिक के नौ कार्यों का लोकार्पण और 2.61 करोड़ रुपये के 10 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इनमें पांच सड़कें, सलकनपुर में रेस्ट हाउस, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्रयोगशाला सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- एमपी: प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम, एक आईडी से होंगे कई काम
शिवराज दिल्ली से वर्चुअली शामिल हुए
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि यह परियोजना किसानों की तकदीर बदलने में मदद करेगी। उन्होंने इछावर के पानी से वंचित गांवों के लिए योजना का अगला चरण शुरू करने की जरूरत बताई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश का कृषि विकास रोडमैप तैयार करेंगी। मुख्यमंत्री ने खेती के साथ पशुपालन, डेयरी, मत्स्य और कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने की बात भी कही।