Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Major breakthrough in solving murder mysteries: Cerebrospinal fluid to reveal time of death; research from AII

हत्या की गुत्थी सुलझाने में बड़ी राहत: दिमाग-रीढ़ का पानी बताएगा मृत्यु का समय,एम्स भोपाल की रिसर्च खोलेगी राज

Fri, 27 Nov 2026 05:57 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 27 Nov 2026 05:57 PM IST
सार

एम्स भोपाल की रिसर्च में सामने आया है कि मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में मौजूद द्रव से मृत्यु के बाद बीते समय का अनुमान लगाने में मदद मिल सकती है। 100 शवों पर हुए अध्ययन में सीटी स्कैन और जैव-रासायनिक जांच की गई। सोडियम-पोटैशियम अनुपात अहम संकेतक मिला।

विज्ञापन
Major breakthrough in solving murder mysteries: Cerebrospinal fluid to reveal time of death; research from AII
एम्स भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी व्यक्ति की मौत कब हुई, इसका सटीक समय पता लगाना फॉरेंसिक जांच की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। कई बार शव मिलने और मौत होने के बीच काफी समय गुजर चुका होता है। ऐसे में मृत्यु का सही समय पता लगाने के लिए अब मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में मौजूद एक खास द्रव मददगार साबित हो सकता है। एम्स भोपाल की एक नई रिसर्च में सामने आया है कि मस्तिष्क-रीढ़ के इस द्रव में होने वाले बदलावों से मौत के बाद बीते समय का अनुमान लगाया जा सकता है। एम्स भोपाल की स्नातकोत्तर छात्रा डॉ. पुष्पांजलि टी. ने इस विषय पर शोध किया है। उनके अध्ययन को राष्ट्रीय स्तर की शोध प्रतियोगिता में सम्मानित किया गया है। यह शोध इसलिए अहम है, क्योंकि इसके निष्कर्ष भविष्य में हत्या, संदिग्ध मौत और अन्य चिकित्सा-विधिक मामलों की जांच में महत्वपूर्ण सहायक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


मस्तिष्क के अंदर मौजूद द्रव से मिलेगी मौत के समय की जानकारी
इस शोध का विषय था- क्या सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (सीएसएफ) मृत्यु का समय बता सकता है? सीएसएफ वह तरल पदार्थ है, जो मस्तिष्क के भीतर और रीढ़ की हड्डी के आसपास मौजूद रहता है। शोधकर्ताओं ने पता लगाने की कोशिश की कि मृत्यु के बाद इस द्रव में होने वाले बदलावों का इस्तेमाल मौत के बाद बीते समय का अनुमान लगाने में किया जा सकता है या नहीं। इसके लिए एम्स भोपाल में 100 चिकित्सा-विधिक शव-परीक्षाओं को अध्ययन में शामिल किया गया। इनमें मृत्यु का समय दर्ज था। शोध के दौरान मस्तिष्क के भीतर मौजूद इस द्रव के नमूने लेकर उनकी जांच की गई।
विज्ञापन


सीटी स्कैन से लेकर पांच तरह के जैव-रासायनिक परीक्षण
अध्ययन में सीएसएफ की सीटी रेडियोडेंसिटी की जांच की गई। इसके साथ ही द्रव में पोटैशियम, सोडियम, लैक्टेट, क्रिएटिनिन और लैक्टेट डिहाइड्रोजनेज (एलडीएच) जैसे तत्वों का विश्लेषण किया गया। इसके लिए स्वचालित जैव-रासायनिक विश्लेषक मशीन का इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोध में सामने आया कि सीएसएफ की रेडियोडेंसिटी और जैव-रासायनिक मापदंडों का मृत्यु के बाद बीते समय से संबंध हो सकता है। इनमें सोडियम और पोटैशियम का अनुपात सबसे महत्वपूर्ण संकेतकों में शामिल रहा। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इन बदलावों के आधार पर मृत्यु के बाद बीते समय का अनुमान लगाने में मदद मिल सकती है।

तीन विभागों ने मिलकर किया अध्ययन
यह शोध एम्स भोपाल के तीन विभागों के संयुक्त प्रयास से पूरा हुआ। इसमें फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के डॉ. राघवेंद्र कुमार विदुआ और डॉ. निरंजन साहू, रेडियोडायग्नोसिस विभाग के डॉ. अंकुर पटेल और बायोकेमिस्ट्री विभाग के डॉ. अशोक कुमार शामिल रहे।


यह भी पढ़ें-भोपाल में जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज: आगामी चुनावों से पहले भाजपा की घेराबंदी, कांग्रेस का क्या है सियासी गणित?


नागपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला सम्मान
डॉ. पुष्पांजलि टी. को यह सम्मान 7वें साइंस कॉन्क्लेव-कम-नेशनल बायोमेडिकल रिसर्च कॉम्पिटिशन 2026 में मिला। इसका आयोजन सोसाइटी ऑफ यंग बायोमेडिकल साइंटिस्ट्स, इंडिया ने एम्स नागपुर के सहयोग से किया था। प्रतियोगिता में देशभर के शोधकर्ताओं के बीच उनके अध्ययन को पहचान मिली। यह शोध फॉरेंसिक विज्ञान में नई संभावनाएं खोलता है। हालांकि, सीएसएफ की जांच को फिलहाल मृत्यु का समय निर्धारित करने का अंतिम तरीका नहीं, बल्कि मौजूदा जांच प्रक्रियाओं में एक सहायक वैज्ञानिक साधन माना जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed