Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Yadav Says True Greatness Lies in Sacrifice, Penance and Service, Not Power or Prestige

एमपी: सीएम यादव बोले- सच्ची महानता पद-प्रतिष्ठा में नहीं, त्याग, तपस्या और परोपकार में

Fri, 27 Nov 2026 06:32 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 27 Nov 2026 06:32 PM IST
सार

आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में भोपाल में पांच रुपये का स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आचार्यश्री ने त्याग, तपस्या और परोपकार के जरिए समाज को 'जियो और जीने दो' का संदेश दिया।
 

विज्ञापन
MP: CM Yadav Says True Greatness Lies in Sacrifice, Penance and Service, Not Power or Prestige
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सच्ची महानता पद, प्रतिष्ठा या संपत्ति के प्रदर्शन में नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और परोपकार में होती है। इसके लिए निस्वार्थ भाव से पूरे जीव-जगत के कल्याण के लिए जीवन समर्पित करना पड़ता है। संत शिरोमणि 108 आचार्य विद्यासागर महाराज ने अपना घर-परिवार त्यागकर साधना, भक्ति और जनकल्याण का मार्ग चुना। उन्होंने समाज के हर वर्ग को 'जियो और जीने दो' का संदेश दिया। मुख्यमंत्री शुक्रवार को भोपाल के एमपी नगर स्थित विद्योदय तीर्थ में आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। भारतीय डाक विभाग की ओर से पांच रुपये मूल्य का यह स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इसके लिए आभार जताया। सिंधिया ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: कौन हैं आईएएस तरुण भटनागर, जिनके खिलाफ चार साल बाद विभागीय जांच की तैयारी?
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज त्याग, तपस्या, संयम और करुणा की प्रतिमूर्ति थे। उनका भौतिक शरीर भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ हैं। जिस तरह सूर्य के प्रकाश में सात रंग मौजूद होते हैं, लेकिन उन्हें देखने के लिए प्रिज्म की जरूरत होती है, उसी तरह आचार्यश्री के जीवन और उनके विचारों का प्रभाव आज भी समाज में मौजूद है। उन्होंने अमीर और गरीब सभी के जीवन में जीवों के प्रति करुणा और सह-अस्तित्व का भाव जगाया। समारोह में संत श्री समय सागर महाराज का सानिध्य रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके पाद प्रक्षालन किए। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण किया। संत श्री समय सागर महाराज की मौजूदगी में डाक विभाग ने स्मारक डाक टिकट और प्रथम दिवस आवरण विवरणिका का विमोचन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी पुलिस में नए साल पर बड़ा फेरबदल: 33 आईपीएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन, 20 डीआईजी बनेंगे आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed