फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Muslim IAS And Writer Niaz Khan Appeals Against New Development Works To Save Nature

MP News: मध्य प्रदेश के मुस्लिम आईएएस ने की ब्राह्मणों से अपील, बोले- नवीन निर्माण के बाद खुशी नहीं मातम मनाओ

Mon, 12 Jun 2023 01:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 12 Jun 2023 01:27 PM IST
सार

IAS Niyaz Khan Tweet: मध्य प्रदेश के एक मुस्लिम आईएएस अधिकारी ने नए विकास कार्यों को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हर निर्माण के साथ लाखों वृक्ष कटते हैं और यह धरती को विनाश की ओर ले जा रहा है। ब्राह्मण भूमिका बदलेंगे तो ही स्थिति सुधरेगी। 
 

विज्ञापन
MP Muslim IAS And Writer Niaz Khan Appeals Against New Development Works To Save Nature
आईएएस नियाज खान - फोटो : Twitter

विस्तार

मध्य प्रदेश के चर्चित मुस्लिम आईएएस अधिकारी नियाज खान ने अब नए विकास कार्यों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को अपना नजरिया बदलना होगा। हर नवीन निर्माण के बाद खुशी नहीं मातम मनाना होगा। ब्राह्मण मार्गदर्शक रहा है और उसके सामने नई चुनौती आ गई है। 

विज्ञापन


हिंदू धर्म समेत कई विषयों पर आठ किताबें लिख चुके नियाज खान की हाल में किताब आई थी ब्राह्मण द ग्रेट। इसे ही आगे बढ़ाते हुए सोमवार को उन्होंने ट्वीट किया कि एशिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के अश्वेत देश अपनी संस्कृति, प्राचीन मूल्यों एवम संस्कारों को छोड़कर विकाश की इतनी तेज दौड़ लगा रहे हैं मानो वे इस धरती के गुरुत्वाकर्षण से बाहर निकल जाएंगे। प्रकृति की गोद किसी को याद नहीं रह गई है। धार्मिक गुरुओं को ही इस विनाश की दौड़ को रोकना होगा। कुछ देर बाद उन्होंने इस ट्वीट को समझाने के लिए एक वीडियो मैसेज भी जारी किया। 
विज्ञापन


अपने वीडियो मैसेज में नियाज ने कहा कि मैंने पढ़ा कि अविकसित देश में एक बड़ा विकास कार्य हो रहा है। जब भी कोई निर्माण कार्य होता है तो हजारों वृक्षों का बलिदान दिया जाता है। धरती मां का सीना चीरना पड़ता है। पर्यावरण को हम नुकसान पहुंचाते हैं। हजारों-करोड़ों पशु-पक्षियों का घर छीन लेते हैं। आप वेदों को उठाकर देखिए। उसमें सभी देवी-देवता प्रकृति के रक्षक हैं। उनका दायित्व धरती को बचाना, प्रकृति की रक्षा करना है। मेरा मानना है कि जब भी हम कोई निर्माण कार्य शुरू करते हैं तो धरती माता के सीने को चीरते हैं। धरती माता हमारा पेट भरती है। हमें अनाज देती है। हम उसका ही सीना चीर देते हैं। दुर्भाग्य है कि किसी का भी ध्यान इस तरफ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मणों से अपील करते हुए नियाज खान ने कहा कि ब्राह्मणों के सामने एक नई चुनौती आ गई है। पूरे के पूरे वेद और ब्राह्मणों की जो परंपरा रही है, वह प्रकृति की गोद में रही है। वह मानते हैं कि प्रकृति ही सब कुछ है। प्रकृति संरक्षित है तो धरती पर सबकुछ है। हमारे वेदों में भी वृक्षों, पशुओं, हरियाली का उल्लेख किया है। जब ब्राह्मण जाग जाएगा तो बाकी भी जाग जाएंगे। ब्राह्मण यह मान लें कि मुझे निर्माण कार्य के प्रति दृष्टिकोण बदलना है। हर वृक्ष को बचाना है। नवीन निर्माण के बाद खुशी नहीं मातम मनाना है, तो स्थिति में सुधार होगा। हर ब्राह्मण मार्गदर्शक रहा है तो उसे अपनी भूमिका बदलनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed