Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Mohan Cabinet to Meet at Gandhi Sagar on Nov 18; 15 New Satellite Towns Planned in State

एमपी: 18 नवंबर को गांधी सागर बांध पर जुटेगी मोहन कैबिनेट, प्रदेश में 15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित होंगे

Tue, 03 Nov 2026 07:44 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 03 Nov 2026 07:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 18 नवंबर को मंदसौर के गांधी सागर बांध पर डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट में 15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित करने, ग्रामीणों की रजिस्ट्री और वन्यजीवों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने जैसे मुद्दों पर भी जानकारी दी गई।
 

विज्ञापन
MP: Mohan Cabinet to Meet at Gandhi Sagar on Nov 18; 15 New Satellite Towns Planned in State
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार की अगली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक मंदसौर जिले के गांधी सागर बांध पर होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 18 नवंबर को बैठक आयोजित करने का निर्णय किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित करने का भी प्रस्ताव है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री चैतन्य काश्यप ने यह जानकारी दी। बैठक में गांधी सागर बांध पर प्रस्तावित 1920 मेगावाट क्षमता के पंप स्टोरेज प्लांट के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। गांधी सागर में प्रस्तावित पंप स्टोरेज परियोजना को प्रदेश के बड़े ऊर्जा भंडारण केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। इस परियोजना के जरिए बिजली की जरूरत के मुताबिक ऊर्जा का भंडारण और इस्तेमाल किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में इस परियोजना की प्रगति और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा क्षेत्र के विकास और सरकार की दूसरी महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़े प्रस्ताव भी बैठक में रखे जा सकते हैं। प्रदेश में 15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित अर्बन डेवलपमेंट कार्यक्रम में भी इसका उल्लेख किया था। सरकार का उद्देश्य शहरों पर बढ़ते दबाव को कम करना और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर शहरी सुविधाएं विकसित करना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कैबिनेट: विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 23,300 करोड़ रुपये से ज्यादा, जंगलों से लेकर सिंचाई तक बजट मंजूर
विज्ञापन


ग्रामीणों को मुफ्त रजिस्ट्री का लाभ
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को संपत्ति की रजिस्ट्री निशुल्क कराई जा रही है। अब तक करीब 15 लाख रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। सरकार ने 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूरी करने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत करीब 60 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि जिन गांवों में 100 प्रतिशत रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं, वहां धनतेरस पर दीपावली मनाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: नए DSP को CM मोहन यादव की नसीहत- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम सॉल्व करें, 2029 तक ड्रग्स का सफाया करें

दो हजार नीलगाय और हिरण दूसरी जगह शिफ्ट
किसानों को नीलगाय और हिरण से होने वाले नुकसान को देखते हुए सरकार ने इन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि बोमा पद्धति से करीब 2 हजार नीलगाय और हिरण को शिफ्ट किया गया है। इस पद्धति की ट्रेनिंग अफ्रीका के विशेषज्ञों ने दी है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: भोपाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली कल, राजनाथ सिंह करेंगे पदयात्रा का नेतृत्व

15 नवंबर को तीन स्थानों पर बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम
जननायक बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को प्रदेश में भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश में तीन स्थानों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों को लेकर 5 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास पर अहम बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed