Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Top stories from Bhopal: Allegation a prison guard; investigation into tension at MANIT; municipal

भोपाल की बड़ी खबरें: जेल में प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप, मैनिट में तनाव की जांच, निगम के मकानों की होगी नीलामी

Sat, 28 Nov 2026 06:47 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 28 Nov 2026 06:47 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में शनिवार को कई अहम घटनाक्रम सामने आए। केंद्रीय जेल में महिला प्रहरी की शिकायत पर प्रशासनिक जेलर के खिलाफ कार्रवाई हुई। मैनिट विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर नई पहल करने जा रहा है। नगर निगम ने आवासीय योजनाओं के मकान और प्लॉट बेचने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। 

विज्ञापन
Top stories from Bhopal: Allegation a prison guard; investigation into tension at MANIT; municipal
भोपाल की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मे आज की प्रमुख खबरें
विज्ञापन

केंद्रीय जेल में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप, प्रशासनिक जेलर हिरासत में

भोपाल की केंद्रीय जेल में महिला प्रहरी ने प्रशासनिक जेलर पर दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर गांधी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में प्रशासनिक जेलर को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

अब विद्यार्थियों का तनाव भी पढ़ेगा मैनिट, मशीन बताएगी कितना हुआ फायदा
मैनिट भोपाल विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर नई पहल करने जा रहा है। इसमें ओम जाप, संगीत और नृत्य जैसी गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों के तनाव का आकलन किया जाएगा। खास बात यह है कि मशीन के माध्यम से यह भी पता लगाया जाएगा कि इन गतिविधियों से तनाव में कितनी कमी आई।
विज्ञापन



नगर निगम के 212 डुप्लेक्स और 145 प्लॉट अब नीलामी से बिकेंगे
भोपाल नगर निगम ने अपनी आवासीय योजनाओं की संपत्तियों को बेचने के लिए नई प्रक्रिया अपनाने की तैयारी की है। अब 212 डुप्लेक्स और 145 प्लॉट नीलामी के माध्यम से बेचे जाएंगे। इसके साथ ही अरहेड़ी के 53 मकानों की कीमत भी तय की गई है। निगम का लक्ष्य खाली पड़ी संपत्तियों को बेचकर राजस्व जुटाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मध्य प्रदेश सरकार एक दिसंबर को लेगी 1500 करोड़ रुपये का कर्ज
मध्य प्रदेश सरकार एक दिसंबर को बाजार से 1500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। यह राशि सरकारी वित्तीय जरूरतों और खर्चों के प्रबंधन के लिए जुटाई जाएगी। प्रदेश के कर्ज और पूंजीगत खर्च को लेकर यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदेश में बढ़ी ठंड, कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे
मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर तेज हो गया है। कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भोपाल समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।


डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड को लेकर असमंजस
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की विदाई परेड की तैयारियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उनके सेवा विस्तार को लेकर आदेश का इंतजार किया जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed