फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election: EX CM Kamal Nath attempt to woo workers count announcements in resolution letter

MP Lok Sabha Election: मतदान से पहले कमलनाथ की श्रमिक वर्ग को साधने की कोशिश, संकल्प पत्र की घोषणाएं गिनाई

Sat, 04 May 2024 01:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 May 2024 01:37 PM IST
सार

मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से श्रमिक वर्ग का साथ दिया है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास किए हैं। श्रमिक वर्ग की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election: EX CM Kamal Nath attempt to woo workers count announcements in resolution letter
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव का घमासान जारी है। सात महीने को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य पार्टियां चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही हैं। रैली, सभाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को अपने पाले में करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक्स (ट्वीट) कर मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।            

विज्ञापन


उन्होंने एक्स कर लिखा-  'किसी पार्टी के वादों को उसके इरादों से पहचाना जाता है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से श्रमिक वर्ग का साथ दिया है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास किए हैं। श्रमिक वर्ग की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। देश के श्रमिक वर्ग को इन घोषणाओं को बहुत ध्यान से देखना चाहिए और उसी के आधार पर मतदान करना चाहिए'।

विज्ञापन
  • श्रम का सम्मान - मनरेगा में दैनिक मजदूरी कम से कम 400 रुपए।
  • सबको स्वास्थ्य अधिकार - 25 लाख रुपये का हेल्थ-कवर: मुफ़्त इलाज़, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी।
  • शहरी रोजगार गारंटी - शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना।
  • सामाजिक सुरक्षा - असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा।
  • सुरक्षित रोजगार - मुख्य सरकारी कार्यों में कांट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद।
  • देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मजदूरों की स्थिति में बुनियादी बदलाव आएगा। कांग्रेस का हाथ। श्रमिक वर्ग के साथ।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed