{"_id":"62cd7a30580b454672596969","slug":"mp-local-body-election-voting-for-five-municipal-corporations-tomorrow-know-where-to-compete","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: पांच नगर निगम के लिए मतदान कल, जानें कहां-किसमें मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: पांच नगर निगम के लिए मतदान कल, जानें कहां-किसमें मुकाबला
Tue, 12 Jul 2022 08:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:47 PM IST
सार
दूसरे चरण में 5 नगर निगम के लिए वोटिंग कल होगी। इन सभी सीटों पर भाजपा के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के लिए कमलनाथ ने कमान संभाल रखी थी।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 13 जुलाई यानी कल होना है। इस चरण में शेष पांच नगर निगम रीवा, रतलाम, देवास, कटनी, मुरैना की सरकार के लिए जनता फैसला देगी। इन सभी जगह कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज अपनी ताकत झोंक चुके हैं।
बता दें कि 6 जुलाई को संपन्न पहले चरण के मतदान में 11 नगर निगम की किस्मत लिखी जा चुकी है। दूसरे चरण में 5 नगर निगम के लिए वोटिंग होगी। इन सभी सीटों पर भाजपा के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के लिए कमलनाथ ने कमान संभाल रखी थी।आपको एक बार फिर बताते हैं कि कहां किसमें मुकाबला है।
विज्ञापन
बता दें कि 6 जुलाई को संपन्न पहले चरण के मतदान में 11 नगर निगम की किस्मत लिखी जा चुकी है। दूसरे चरण में 5 नगर निगम के लिए वोटिंग होगी। इन सभी सीटों पर भाजपा के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के लिए कमलनाथ ने कमान संभाल रखी थी।आपको एक बार फिर बताते हैं कि कहां किसमें मुकाबला है।
विज्ञापन
- रीवा नगर निगम में भाजपा की ओर से प्रबोध व्यास और कांग्रेस से अजय मिश्रा बाबा प्रत्याशी हैं। 24 सालों से भाजपा का कब्जा है। यहां महापौर पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें आम आदमी पार्टी, बसपा, सपा के प्रत्याशी भी चुनाव में हैं। रीवा में कुल मतदाता एक लाख 71 हजार 57 हैं। इसमें 88 हजार 886 पुरुष और 82 हजार 159 महिला तथा 12 अन्य मतदाता हैं।
- रतलाम नगर निगम महापौर के लिए भाजपा ने प्रहलाद पटेल तो कांग्रेस ने मयंक जाट को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के बागी अरुण राव के होने से मुकाबला रोचक हो गया है। यहां सात उम्मीदवार महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। नगर निगम रतलाम में कुल मतदाता 2 लाख 14 हजार 337 मतदाता हैं। इसमें एक लाख 7 हजार 166 पुरुष और एक लाख 7 हजार 167 महिला तथा 4 अन्य मतदाता हैं।
- देवास नगर निगम चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी ताल ठोके खड़े हैं। यहां भाजपा से गीता अग्रवाल और कांग्रेस की विनोदनी व्यास में मुकाबला है। लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा चौधरी भी चुनौती देती नजर आ रही हैं। देवास महापौर पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां
2 लाख 39 हजार 692 मतदाता हैं। इसमें एक लाख 21 हजार 731 पुरुष और एक लाख 17 हजार 955 महिला तथा 6 अन्य मतदाता हैं। - मुरैना नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा ने मीना मुकेश जाटव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से शारदा सोलंकी मैदान में हैं। महापौर के लिए मुरैना में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर निगम मुरैना में कुल मतदाता 2 लाख 52 हजार 817 हैं। इसमें एक लाख 35 हजार 467 पुरुष और एक लाख 17 हजार 333 महिला तथा 17 अन्य मतदाता हैं।
- कटनी नगर निगम के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने ज्योति बीना दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने श्रेहा रौनक खंडेलवाल को मैदान में उतारा है। यहां बागी प्रत्याशी प्रीति सूरी समीकरण बिगाड़ती नजर आ रही हैं। आम आदमी पार्टी से शशि प्रभा तिवारी, बहुजन समाजवादी पार्टी से अंजलि, समाजवादी पार्टी से अनीता भी शामिल हैं। कटनी में कुल मतदाता एक लाख 93 हजार 388 मतदाता हैं। इसमें 97 हजार 444 पुरुष और 95 हजार 935 महिला तथा 9 अन्य मतदाता हैं।
विज्ञापन
