Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Jungle Safari to Begin at Tapti Conservation Reserve, 27 Local Youths Training as Guides

एमपी: ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 युवाओं को दिया जा रहा गाइड का प्रशिक्षण

Sat, 21 Nov 2026 11:04 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 21 Nov 2026 11:04 PM IST
सार

बैतूल के ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में जंगल सफारी शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए 27 स्थानीय युवाओं को गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनजातीय होमस्टे, बटरफ्लाई पार्क और जिप्सी सफारी के जरिए पर्यटन बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी तैयार किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
MP: Jungle Safari to Begin at Tapti Conservation Reserve, 27 Local Youths Training as Guides
बैतूल विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। यहां जंगल सफारी शुरू होगी। इसके लिए आसपास के गांवों के 27 युवाओं को गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जनजातीय होमस्टे, बटरफ्लाई पार्क और जिप्सी सफारी जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को छात्रों और जनप्रतिनिधियों के साथ रिजर्व क्षेत्र का दौरा कर पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली। खण्डेलवाल ने धावड़ा, गौनीघाट, कोलूढाना और धावड़ाखार सहित आसपास के वन क्षेत्रों में करीब 25 किलोमीटर तक सफारी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान घोड़ीदेव व्यू पॉइंट सहित प्राकृतिक स्थलों को देखा। महुपानी में 42 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले सफारी गेट, टिकट काउंटर और पर्यटन सुविधाओं का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि जंगल सफारी शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा को पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढें- एमपी: भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के चार नेताओं को जगह, वैभव पवार बने राष्ट्रीय मंत्री
विज्ञापन


दो स्थानों पर बनेंगे बटरफ्लाई पार्क
ताप्ती रिजर्व में दो स्थानों पर दो से तीन एकड़ क्षेत्र में बटरफ्लाई पार्क विकसित करने की योजना है। बोरनाला और गौनीघाट में डोम बनाने के प्रस्ताव भी तैयार किए जा रहे हैं। घास के मैदान और व्यू पॉइंट विकसित किए जाएंगे। जनजातीय परिवारों को समूहों में जोड़कर होमस्टे बनाए जाएंगे, ताकि पर्यटक स्थानीय जीवनशैली और संस्कृति को करीब से जान सकें। सफारी का संचालन स्थानीय समिति के माध्यम से होगा। जिप्सी चालकों और समिति के सदस्यों को भी इससे आय होगी। खण्डेलवाल ने जंगल सफारी के लिए अपनी ओर से एक जिप्सी उपलब्ध कराने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- विकसित भारत के लिए युवा अपनी कमियों को पहचानें, खुद को तैयार करें

मंडी तक बनेगी 1.5 किमी सड़क
खण्डेलवाल ने बडोरा मंडी से तितली चौराहे तक 6.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 1.5 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया। करीब 40 फीट चौड़ी इस सड़क को चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे मंडी आने वाले किसानों और मालवाहक वाहनों को शहर के भीतर से नहीं गुजरना पड़ेगा और जाम की समस्या कम होगी। उन्होंने किसानों की उपज का भुगतान उसी दिन करने की व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। मंडी विस्तार के लिए करीब 20 एकड़ जमीन भी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- भोपाल सेंट्रल जेल में छात्र की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, दो सप्ताह में मांगी जांच रिपोर्ट, परिजनों का हंगामा

स्कूलों को दिए 402 डेस्क-बेंच
माध्यमिक शाला माकड़ा में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत विद्यार्थियों को 402 डेस्क-बेंच वितरित किए गए। खण्डेलवाल ने कहा कि जिले के दो हजार से अधिक स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। शिक्षकों ने भी अपने वेतन से करीब नौ हजार डेस्क-बेंच स्कूलों को भेंट किए हैं। इस दौरान उन्होंने चार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने आजीविका प्लाजा का लोकार्पण किया। यहां महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों से बातचीत कर उनके उत्पादों की बिक्री, गुणवत्ता और कारोबार बढ़ाने के बारे में सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्लाजा के माध्यम से स्थानीय और जनजातीय उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा महिलाएं सफल उद्यमी बन सकेंगी। इस दौरान विधायक महेंद्र सिंह चौहान, डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed