Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: IAS Walimbe to Become OSD in CM Office After Retirement, Gets One-Year Contract Appointment

एमपी: रिटायरमेंट के अगले दिन से CM ऑफिस में OSD की जिम्मेदारी संभालेंगे IAS वालिम्बे,एक साल की संविदा नियुक्ति

Sun, 29 Nov 2026 07:25 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 29 Nov 2026 07:25 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर वालिम्बे को सेवानिवृत्ति के बाद एक साल के लिए संविदा नियुक्ति दी है। 30 नवंबर को रिटायर होने के बाद वे एक दिसंबर से मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
 

विज्ञापन
MP: IAS Walimbe to Become OSD in CM Office After Retirement, Gets One-Year Contract Appointment
चंद्रशेखर वालिम्बे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर वालिम्बे को सेवानिवृत्ति के बाद भी एक साल तक सरकारी सेवा में बने रहने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद पर संविदा नियुक्ति दी है। वालिम्बे 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे एक दिसंबर से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने 25 नवंबर को उनकी संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति एक दिसंबर 2026 से एक साल के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। इनमें से जो भी पहले होगा, उसी के अनुसार नियुक्ति की अवधि तय होगी। उनकी सेवा की शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश : ज्वार-बाजरा की खरीदी 23 दिसंबर तक, धान का उपार्जन एक दिसंबर से होगा शुरू
विज्ञापन


राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने थे वालिम्बे
चंद्रशेखर वालिम्बे का जन्म 26 नवंबर 1966 को हुआ था। वे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। वर्ष 2017 में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया के बाद उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति मिली थी। इसके बाद उन्हें 2010 बैच का कैडर आवंटित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: 53.81 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए मिलेंगे 323 करोड़, छात्राओं के खातों में कल आएगी राशि

मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की संभालते हैं जिम्मेदारी
वालिम्बे फिलहाल मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव स्तर के अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के समन्वय और निर्धारण से जुड़े काम देखते हैं। इसके अलावा सचिवालय की ओर से सौंपी गई अन्य जिम्मेदारियां भी निभा रहे हैं। अब सेवानिवृत्ति के बाद वे मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के रूप में काम करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed