{"_id":"686a9cbdad251af384094682","slug":"mp-ias-transfer-large-scale-transfer-of-ias-officers-in-mp-neeraj-mandloi-becomes-acs-chief-minister-s-offic-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP IAS Transfer: एमपी में बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, नीरज मंडलोई बने एसीएस मुख्यमंत्री सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP IAS Transfer: एमपी में बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, नीरज मंडलोई बने एसीएस मुख्यमंत्री सचिवालय
Sun, 06 Jul 2025 09:36 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 06 Jul 2025 09:36 PM IST
सार
IAS Transfer: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बड़े स्तर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। मुख्यसचिव कार्यालय में एसीएस राजेश राजौरा की जगह अब आईएएस नीरज मंडलोई सीएमओ में अपर मुख्य सचिव होंगे।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए। इन तबादलों में मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर नर्मदा घाटी विकास, नगरीय प्रशासन, ऊर्जा, सामान्य प्रशासन जैसे प्रमुख विभागों के अधिकारी बदले गए हैं। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति वरिष्ठ IAS अधिकारी नीरज मंडलोई (1993 बैच) को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव के रूप में पदस्थ किया जाना है। उन्हें इसके साथ ऊर्जा विभाग और लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
वहीं, अब तक मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 1990 बैंच के डॉ. राजेश राजौरा को अब उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, प्रबंध संचालक, नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अब तक सामान्य प्रशासन विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और 1993 बैंच के संजय दुबे को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग उनके पास यथावत रहेगा।
विज्ञापन
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल को सामान्य प्रशासन विभाग, विधिक प्रकोष्ठ, समन्वय तथा विमानन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही वे कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष भी बने रहेंगे। अब तक मत्स्य विकास व आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रहे डी. पी. आहूजा को नया दायित्व सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में सौंपा गया है। इससे अशोक बर्णवाल को इस प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग तथा सचिव कार्मिक, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एम. सेलवेन्द्रन को अब सचिव “कार्मिक”, सामान्य प्रशासन विभाग के रूप में नियुक्त किया है। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त निशांत वरबवड़े को किसान कल्याण तथा कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर में ओएसडी सह सचिव प्रबल सिपाहा को उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर की प्रबंध संचालक राखी सहाय को लोक सेवा आयोग इंदौर का सचिव बनाया गया है।
यहां देखें आदेश
