{"_id":"6527cf79234faf4de306e808","slug":"mp-election-rameshwar-said-congress-is-the-spokesperson-of-terrorism-diggi-said-i-never-supported-pfi-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: रामेश्वर बोले- आतंकवाद की प्रवक्ता है कांग्रेस, दिग्गी का जवाब- PFI का मैंने कभी समर्थन नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: रामेश्वर बोले- आतंकवाद की प्रवक्ता है कांग्रेस, दिग्गी का जवाब- PFI का मैंने कभी समर्थन नहीं किया
Thu, 12 Oct 2023 04:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 12 Oct 2023 04:21 PM IST
सार
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पीएफआईआर पर एनआईए की कार्रवाई पर सवाल उठाने पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद की प्रवक्ता है। वहीं, दिग्विजजय सिंह ने सफाई दी।
विज्ञापन
रामेश्वर शर्मा और दिग्विजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का काउन डाउन शुरू होने के साथ ही बयानबाजी से सियासी महौल भी गरमाने लगा है। दिग्विजय सिंह के पीएफआई पर छापेमारी को लेकर एनआईए की कार्रवाई पर सवाल उठाने पर भाजपा कांग्रेस को घेर रही है। भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक और भाजपा के प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने भाजपा मीडिया सेंटर में गुरुवार को कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी इजराइल पर हमला करने वाले हमास आतंकियों की क्रूरता और बर्बरता पर चुप्पी साध कर उनका परोक्ष समर्थन कर रही है। दूसरी तरफ सरकार जब प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द होने लगता है। उन्होंने कहा कि आखिर कांग्रेस पार्टी और आतंकवाद तथा मुस्लिम कट्टरता के बीच में क्या कनेक्शन है? कांग्रेस पार्टी के बयान और उसके दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं की प्रतिक्रिया देखकर लगता है कि पूरी कांग्रेस पार्टी ही आतंकवाद की प्रवक्ता और इस्लामिक कट्टरता की पैरोकार बन गई है।
दिग्गी को पार्टी से निकाले कांग्रेस
शर्मा ने कहा कि इजराइल पर हमला करने वाले हमास के आतंकवादियों ने वहां क्रूरता और बर्बरता का नंगा नाच किया है। उन्होंने बच्चियों, महिलाओं से दुष्कर्म किए। उनकी हत्या करके उनकी लाशों को कुचलकर अपमानित किया। छोटे-छोटे बच्चों के गले काट दिए। शर्मा ने कहा कि हमास के आतंकियों की बर्बरता की मुस्लिम देशों तक ने आलोचना की है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे नेता पीएफआई जैसे संगठनों के विरोध में बयान दे रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शांति के टापू मध्य प्रदेश में आतंकवाद का समर्थन करके देश और शांति के टापू मध्य प्रदेश में जहर घोलना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से हमास की कट्टरता और दिग्विजय सिंह के पीएफआई के समर्थन को लेकर उनकी राय स्पष्ट करने को कहा। साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह को पार्टी से निकालने और जनता से माफी मांगने की बात कही।
दिग्गी बोले- मैंने PFI का समर्थन नहीं किया
वहीं, भाजपा के हमलावर होने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने बयान को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर लिखा कि कुछ मीडिया संगठनों द्वारा पूछे गए सवाल पर मेरे जवाब को गलत तरीके से कोट किया जा रहा है। जोकि मैंने नहीं कहा है। सांप्रदायिकता भड़वाने वाले संगठन पीएफआई का मैंने कभी समर्थन नहीं किया है। पूर्व सीएम ने कहा मैं धर्म के नाम से सांप्रदायिकता फैलाने वाले व्यक्ति/संगठन के खिलाफ हूं और सदैव रहूंगा।
विज्ञापन
पीएफआई पर 97% छापे झूठे पाए गए
बता दें दिग्विजय सिंह उज्जैन में साधु संतों द्वारा निकाली जा रही गौ माता की रक्षा के लिए निकाली जा रही यात्रा में बुधवार को शामिल हुए। यहां पर उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि यदि पीएफआई के ऊपर आरोप है तो 10 छापे मारे हमें आपत्ति नहीं है। लेकिन देखने में आ रहा है कि इन्होंने जितनी भी छापेमारी की है, उनमें 97 प्रतिशत में आरोप झूठे पाए गए है। पूर्व सीएम ने इस बयान से एनआईए की कार्रवाई पर सवाल उठाए।