{"_id":"651b013addc78edd4003a6e7","slug":"mp-election-congress-screening-committee-meeting-tomorrow-in-delhi-after-consent-the-proposal-will-be-sent-t-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कल दिल्ली में, सहमति के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कल दिल्ली में, सहमति के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा
Mon, 02 Oct 2023 11:13 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:13 PM IST
सार
भाजपा ने अपनी तीन सूची में 79 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अब सभी को कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार है। इसमें कांग्रेस 100 से ज्यादा नामों का एलान कर सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को दिल्ली में होगी। भाजपा के दूसरी सूची में दिग्गजों को उतारने के बाद कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है।
भाजपा ने अपनी तीन सूची में 79 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अब सभी को कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार है। इसमें कांग्रेस 100 से ज्यादा नामों का एलान कर सकती है। इसको लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को दिल्ली में आयोजित होगी। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनने के बाद प्रस्ताव को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। जहां से अंतिम मुहर के बाद प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। पार्टी सात अक्तूबर के बाद कभी भी सूची जारी कर सकती है।
बैठक में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह, सदस्य अजय कुमार लल्लू, पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने बदली रणनीति
भाजपा ने 79 नामों की तीन सूची अब तक जारी कर दी है। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को चुनाव में उतारा है। इसके बाद कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है। इससे पहले कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी 12 और 13 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें पार्टी ने हारी सीटों के अलावा कुछ विधायकों की सीटों को लेकर चर्चा की थी।