फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Shivraj said on PFI - Priyanka Gandhi should answer, does she agree with Digvijay Singh?

MP Election 2023: PFI पर शिवराज बोले- प्रियंका गांधी जवाब दें, क्या वे दिग्विजय सिंह से सहमत हैं

Thu, 12 Oct 2023 02:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 02:40 PM IST
सार

MP Election 2023:  प्रियंका गांधी आज एमपी के मंडला जिले के दौरे पर थीं। ऐसे में सीएम शिवराज ने उनसे पीएफआई पर दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयान और कांग्रेस सरकार से जुड़े कई सवाल पूछे हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Shivraj said on PFI - Priyanka Gandhi should answer, does she agree with Digvijay Singh?
शिवराज ने प्रियंका से पूछे सवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफआई ) पर की गई कार्रवाई को लेकर भाजपा कांग्रेस आमने सामने हैं। पहले दिग्विजय सिंह और अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस मामले में बयान सामने आया है। उन्होंने मध्यप्रदेश दौरे पर आईं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से पीएफआई को लेकर दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयान पर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पीएफआई पर कार्रवाई होती है, तो दिग्विजय सिंह विरोध करते हैं। क्या यही कांग्रेस का स्टैंड है। पीएफआई टेरर फंडिंग करती है। आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है, वह देश के दुश्मन हैं।
विज्ञापन


आतंकवादियों को महिमा मंडित करना, सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करना, पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध करने वाले बयान से क्या आप भी सहमत हैं। सीएम ने कहा कि प्रियंका आज मध्यप्रदेश में आपको जवाब देना पड़ेगा क्या दिग्विजय सिंह के बयान से आप सहमत हैं। कांग्रेस जवाब दे, प्रियंका गांधी जवाब दें। क्या पीएफआई पर कार्रवाई का कांग्रेस विरोध कर रही है। 
विज्ञापन


इसका भी मांगा जवाब
आगे सीएम ने कहा कि प्रियंका जी आप मंडला आ रही हैं, आदिवासी जिला है, आप जवाब दें बैगा, भारिया, सहरिया जाति की पिछड़ी बहनों को मैं 1000 रुपये देता था, कमलनाथ ने, कांग्रेस सरकार ने वो क्यों बंद किये, आदिवासी बहनें जवाब मांग रही हैं। मुंह में राम बगल में छुरी, सामने आदिवासी प्रेम और पीछे दी गई सुविधा को समाप्त करने का अपराध आपने क्यों किया। प्रियंका जी जवाब तो देना होगा। क्या प्रियंका जी, पिछली बार की तरह मध्यप्रदेश में फिर झूठ की गारंटी देने आ रही हैं, जवाब तो देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed