फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Bahu Priyanath can contest elections from Chhindwara in place of Kamal Nath

MP Election 2023 : कमलनाथ की जगह बहू प्रियानाथ छिंदवाड़ा से लड़ सकती हैं चुनाव, सभा में दिए थे संकेत

Sun, 01 Oct 2023 08:38 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 08:38 AM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कई बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। इनमें से एक बड़ा बदलाव यह भी देखने को मिल सकता है कि छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से कमलनाथ की जगह उनकी बहू प्रिया नाथ मैदान में दिखाई दें। इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चा में भी जारी है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Bahu Priyanath can contest elections from Chhindwara in place of Kamal Nath
बीते दिनों में प्रिया नाथ की सक्रियता भी बढ़ी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चुनाव लड़ने पर फिलहाल संशय बना हुआ है। ऐसे में उनके स्थान पर उनकी बहू और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। दरअसल, प्रियानाथ की छिंदवाड़ा की राजनीति में यकायक बढ़ी सक्रियता को देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है। इसके संकेत वे एक सभा में दे भी चुकी हैं। इतना ही नहीं समय-समय पर नकुलनाथ हों या कमलनाथ इनके कार्यक्रमों में भी प्रियानाथ की भागीदारी लगातार देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि कमलनाथ, अलकानाथ और नकुलनाथ तीन सदस्य नाथ परिवार के राजनीति में अपना भाग्य आजमा चुके हैं, अगर प्रियानाथ चुनाव लड़ती हैं तो राजनीति में कदम रखने वाली वे चौथी सदस्य होंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा ने उतारा है बंटी साहू को
इधर, सूबे की राजनीति में यह भी चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा से बंटी साहू को चुनावी मैदान में उतारा है ऐसे में कमलनाथ खुद चुनाव न लड़कर किसी ओर को यहां से सामने करना चाहते हैं। इसके लिए प्रियानाथ को सबसे उचित उम्मीदवार माना जा रहा है। प्रियानाथ को चुनावी मैदान में उतारने से महिला वोटर्स को भी लुभाने का प्रयास जा सकता है। जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को चुनाव में मिलेगा और सीट जीतना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

MP Election 2023: Bahu Priyanath can contest elections from Chhindwara in place of Kamal Nath
एक भाषण के दौरान वे जनता से आशीर्वाद मांग चुकी हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिया ने मांगा था आशीर्वाद
छिंदवाड़ा के परासिया में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का शुभारंभ अवसर पर प्रियानाथ भी मौजूद रही थीं। उन्होंने जन सभा को संबोधित भी किया था। मंच से प्रिया ने कहा था कि नारी सम्मान के लिए मैं मैदान में आई हूं। मैं आप सबका आशीर्वाद चाहती हूं। मंच से प्रियानाथ का ये पहला भाषण था। इसके बाद से ही उनके राजनीति में आने के कयास लगाए जाने लगे थे।


छिंदवाड़ा है नाथ की सीट
छिंदवाड़ा सीट कमलनाथ की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे लंबे समय तक यहां से लोकसभा सदस्य रहे। इसके बाद वे यहां से विधानसभा सदस्य बने। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed