{"_id":"6b0a5184c56e70b9aa03e35e","slug":"mp-dgp-kailash-makwana-s-farewell-parade-put-on-hold-awaiting-centre-s-service-extension-order-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड की तैयारियां रुकीं, सेवा विस्तार के आदेश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड की तैयारियां रुकीं, सेवा विस्तार के आदेश का इंतजार
Sat, 28 Nov 2026 09:39 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:39 AM IST
सार
डीजीपी कैलाश मकवाना के सेवा विस्तार को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच पुलिस मुख्यालय ने उनकी विदाई परेड की तैयारियां रोक दी हैं और दो सप्ताह से भोपाल में रिहर्सल कर रहे जवानों को वापस ड्यूटी पर भेज दिया है।
विज्ञापन
डीजीपी कैलाश मकवाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना के सेवा विस्तार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से पुलिस मुख्यालय ने उनकी विदाई समारोह की तैयारियां रोक दी हैं। राज्य सरकार ने मकवाणा की सेवा अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है, लेकिन अभी तक इस पर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस विभाग को केंद्र के फैसले का इंतजार है। दरअसल, डीजीपी के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी जाती है। इस मौके पर विशेष परेड आयोजित करने की परंपरा है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से जवानों को भोपाल बुलाया था। जवान पिछले करीब दो सप्ताह से विदाई परेड की तैयारी कर रहे थे। कई दिनों तक इसकी रिहर्सल भी हुई।
ये भी पढ़ें- एमपी: भोपाल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान की सुरक्षा में चूक, प्रॉटोकॉल के नियमों का पालन नहीं किया
प्रस्ताव भेजने के बाद रोकी गई रिहर्सल
जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने 22 नवंबर को कैलाश मकवाना की सेवा अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने विदाई समारोह की तैयारियां रोक दीं। परेड में शामिल होने के लिए भोपाल आए जवानों को भी वापस अपनी ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दे दिए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: 277 पुलिसकर्मियों को मिला डीजीपी प्रशस्ति रोल, मकवाना बोले- अच्छे काम का पुरस्कार तुरंत मिलना चाहिए
केंद्र के आदेश के बाद तय होगा आगे का कार्यक्रम
पुलिस मुख्यालय को उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही सेवा विस्तार पर फैसला ले सकती है। इसी वजह से फिलहाल विदाई समारोह आयोजित करने की तैयारी आगे नहीं बढ़ाई जा रही है। केंद्र से सेवा विस्तार का आदेश जारी होने पर मकवाना के कार्यकाल को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।