{"_id":"6af9e98006a4f0d2d30bc7f4","slug":"mp-cm-mohan-yadav-to-launch-development-projects-worth-342-crore-at-state-level-event-in-shahdol-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: शहडोल को 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम, आज ब्यौहारी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: शहडोल को 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम, आज ब्यौहारी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
Mon, 16 Nov 2026 07:04 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:04 AM IST
सार
जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को शहडोल के ब्यौहारी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे 342.61 करोड़ रुपये के 69 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 291.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो विद्युत उपकेंद्र प्रमुख हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले को 342.61 करोड़ रुपये के 69 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 341.67 करोड़ रुपये के 67 कार्यों का भूमि-पूजन और 94 लाख रुपये के दो कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इन विकास कार्यों में सबसे बड़ा हिस्सा बिजली व्यवस्था को मजबूत करने पर खर्च होगा। ऊर्जा विभाग के 291.51 करोड़ रुपये की लागत से जयसिंह नगर और पपौंध में दो विद्युत उप केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें जयसिंह नगर के उप केंद्र पर 109.26 करोड़ और पपौंध के उप केंद्र पर 182.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन केंद्रों के निर्माण से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एमपी का क्षेत्रफल दोगुना, लेकिन तमिलनाडु से आधे थाने; पुलिस की मौजूदगी राष्ट्रीय औसत से कम
कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग के 35.66 करोड़ रुपये के 61 कार्यों का भी भूमि-पूजन होगा। इनमें छात्रावासों में डोरमेट्री, शौचालय और स्नानगृह बनाने के साथ सीसी रोड, स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 13.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शासकीय महाविद्यालय बाणसागर के भवन और विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी जाएगी। मुख्यमंत्री वन विभाग के 80 लाख रुपये के दो कार्यों और 61 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रूरल मार्ट का भी भूमि-पूजन करेंगे। रूरल मार्ट के माध्यम से ग्रामीण आजीविका और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: जनजातीय गौरव दिवस पर आज डही आएंगे राज्यपाल और सीएम, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित
वहीं, मुख्यमंत्री 94 लाख रुपये के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें बुढ़वा छात्रावास में 34 लाख रुपये की लागत से बने तीन अतिरिक्त कक्ष और नगपुरा के डोंगरीटोला में 60 लाख रुपये की लागत से तैयार बहुउद्देशीय भवन शामिल हैं। इन परियोजनाओं से शहडोल जिले में बिजली, शिक्षा, छात्रावास और ग्रामीण सुविधाओं का विस्तार होगा।
ये भी पढ़ें- एमपी: आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं होंगी समाप्त, मार्च 2027 तक सभी विभागों को कार्रवाई पूरी करने के निर्देश