Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांधीसागर के बैकवॉटर में डेस्टिनेशन कैबिनेट:आरती,क्रूज की सैर और 40.50 करोड़ के पर्यटन प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन

Wed, 18 Nov 2026 11:52 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 18 Nov 2026 11:52 AM IST
सार

गांधीसागर के बैकवॉटर में हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां चंबल की आरती कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर 40.50 करोड़ रुपये की पांच इको-टूरिज्म परियोजनाओं का भूमिपूजन हुआ और मुख्यमंत्री ने क्रूज से चंबल के प्राकृतिक सौंदर्य का जायजा लिया।
 

विज्ञापन
MP: Destination Cabinet at Gandhi Sagar Backwaters; Chambal Aarti, Cruise Ride and ₹40.50 Crore Tourism Projec
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव क्रूज पर सवार - फोटो : अमर उजाला
गांधीसागर में बुधवार को आस्था, पर्यटन और विकास का संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट के सदस्यों के साथ मां चंबल की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दीपों की रोशनी, शंखनाद और जयकारों के बीच 21 पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांधीसागर इको-टूरिज्म परियोजना के 40.50 करोड़ रुपये की लागत वाले पांच प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने किसानों और उद्यमियों से संवाद कर उनके कामकाज, उत्पादों और बाजार की संभावनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आरती से पहले हिंगलाज रिसॉर्ट बोट क्लब से मिनी क्रूज के जरिए टेंट सिटी बोट क्लब तक यात्रा की। इस दौरान उन्होंने चंबल नदी की जलधारा और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का जायजा लिया। उनके साथ मंत्रिपरिषद के सदस्य भी मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें- एमपी: रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन, इंप्लॉयमेंट फोकस नीति पर आज कैबिनेट में फैसला संभव

 
Trending Videos
MP: Destination Cabinet at Gandhi Sagar Backwaters; Chambal Aarti, Cruise Ride and ₹40.50 Crore Tourism Projec
सीएम समेत पूरी कैबिनेट ने मां चंबल की पूजा अर्चना की - फोटो : अमर उजाला
चंबल मालवा की संस्कृति और जीवनरेखा
आरती के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल नदी केवल पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि मालवा की संस्कृति, आस्था और जीवनरेखा है। इसका संबंध गंगा और यमुना की जलधारा से भी जुड़ता है। क्षिप्रा नदी चंबल में मिलती है और चंबल का पानी आगे यमुना तक पहुंचता है। चंबल के बिना यमुना की धारा अधूरी है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से मंदसौर, नीमच के साथ राजस्थान के धौलपुर और मध्यप्रदेश के भिंड-मुरैना क्षेत्र को चंबल का आशीर्वाद मिलता रहा है। मुख्यमंत्री ने नदी में घड़ियाल और डॉल्फिन की मौजूदगी का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके संरक्षण, स्वच्छता और संवर्धन के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भी चंबल को स्वच्छ रखने, जल का सदुपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया। 

ये भी पढ़ें- गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट: 11,474 करोड़ की परियोजना से पीक ऑवर्स में मिलेगी 1920 मेगावाट बिजली

 
MP: Destination Cabinet at Gandhi Sagar Backwaters; Chambal Aarti, Cruise Ride and ₹40.50 Crore Tourism Projec
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
गांधीसागर से 20 गुना ज्यादा बिजली उत्पादन का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि बांध का निर्माण आजादी के तुरंत बाद हुआ था। उस समय यहां उपलब्ध जलराशि से बिजली उत्पादन की बड़ी परियोजना शुरू की गई थी। अब नई तकनीक के जरिए इसी जल का बेहतर उपयोग करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंप्ड स्टोरेज तकनीक में दो जलाशयों में पानी का इस्तेमाल बार-बार बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा। इससे बिजली उत्पादन 20 गुना तक बढ़ाने में मदद मिलेगी और पानी की एक बूंद भी बेकार नहीं जाएगी। इससे मध्यप्रदेश के साथ दूसरे राज्यों को भी बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना दूसरे राज्यों के लिए भी सीखने और अध्ययन का विषय बन सकती है।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: टोल पर रोकी गाड़ी तो भड़के वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, पूछा- जानते हो मैं कौन हूं?

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP: Destination Cabinet at Gandhi Sagar Backwaters; Chambal Aarti, Cruise Ride and ₹40.50 Crore Tourism Projec
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
तीन साल में पूरा किया बड़ा काम, बनेगी केस स्टडी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीसागर में आयोजित डेस्टिनेशन कैबिनेट प्रदेश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयोग है। सरकार के लगभग तीन साल पूरे होने जा रहे हैं और इस मौके पर यहां मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित करना क्षेत्र के लिए भी अहम है। उन्होंने कहा कि जिस काम को पूरा होने में सामान्य तौर पर दस साल लग सकते थे, उसे तीन साल में पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी पर विशाल जलाशय तैयार करना और पंप्ड हाइड्रो परियोजना को आगे बढ़ाना बड़ी उपलब्धि है। यह परियोजना आने वाले समय में केस स्टडी बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के जरिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया, उसी तरह डेस्टिनेशन कैबिनेट से भी विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं तैयार होंगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के सहयोग के साथ मंत्रिपरिषद, अधिकारियों और पूरी टीम के प्रयासों का उल्लेख किया।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला, एमपी सरकार की याचिका को मिला नंबर

 
विज्ञापन
MP: Destination Cabinet at Gandhi Sagar Backwaters; Chambal Aarti, Cruise Ride and ₹40.50 Crore Tourism Projec
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
किसानों और उद्यमियों से पूछा- लागत कितनी, बाजार कहां?
मुख्यमंत्री ने गांधीसागर में 'उपज से उद्यम' प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यहां जिले के किसानों, उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं ने अपने उत्पादों और नवाचारों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में धनिया, मूंगफली, लहसुन, संतरा और पान क्लस्टर से जुड़े स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा औषधीय उत्पादों, दुग्ध उत्पादन, सूक्ष्म दाब सिंचाई और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री ने स्टॉल पर पहुंचकर किसानों और उद्यमियों से बातचीत की। उन्होंने उत्पाद तैयार करने की लागत, बाजार में उनकी मांग और मार्केट लिंकेज के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसानों और छोटे उद्यमियों को बाजार मिल सके।

पर्यटन के साथ वन्यजीव संरक्षण का भी केंद्र
गांधीसागर बांध और उसका बैकवॉटर क्षेत्र अब पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ फॉरेस्ट रिट्रीट, टेंट सिटी, वाटर स्पोर्ट्स और साहसिक गतिविधियों की सुविधाएं पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। मां चंबल की आरती भी यहां पर्यटन के नए आकर्षण के रूप में जुड़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र चीतों, गिद्धों सहित विभिन्न वन्यजीवों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इको-टूरिज्म से जुड़ी पांच परियोजनाओं का भूमिपूजन इसी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देने की दिशा में एक कदम है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed