फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Mohan Yadav Releases Balloons in Bhopal, Urges People to Continue Serving Society

मध्यप्रदेश: भोपाल में सीएम ने गुब्बारे छोड़ दिया सेवा का संदेश, बोले- जनसेवा का संकल्प निरंतर निभाएं

Fri, 09 Oct 2026 01:27 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 09 Oct 2026 01:27 PM IST
सार

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुब्बारे छोड़कर सेवा, सहयोग और सद्भाव का संदेश दिया। चंद्रयान मिशन और अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर आधारित रंगोली के बीच सीएम ने जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील की।

विज्ञापन
MP: CM Mohan Yadav Releases Balloons in Bhopal, Urges People to Continue Serving Society
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अन्य जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने गुरुवार को टीटी नगर स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ और ‘सेवा-ज्योति’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर सेवा, सहयोग और सद्भाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से जनसेवा और जनकल्याण के काम लगातार जारी रखने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में विकसित भारत की परिकल्पना को रंगोली और विद्यार्थियों की प्रस्तुति के जरिए दर्शाया गया। चंद्रयान मिशन, देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों और अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर आधारित रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने भारत के नक्शे के आकार में मानव श्रृंखला भी बनाई। मुख्यमंत्री ने इसमें शामिल बच्चों से बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारी: 50 हजार दर्शकों और 60 टन के टैंक के लिए मजबूत होगी 3.5 किमी लंबी सड़क
विज्ञापन


25 साल की जनसेवा का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके जन्मोत्सव से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान पूरे महीने मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सकारात्मक बदलाव आए हैं और इसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की भी सराहना की। उन्होंने बच्चों की उपलब्धियों और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: डिप्टी सीएम के ओएसडी पर एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप, फर्जी एफडीआर से शराब दुकानें दिलाने का दावा

दुनिया में बढ़ रही भारत की पहचान
कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में डॉ. यादव ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। देश की बढ़ती आर्थिक ताकत और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उसकी स्थिति गर्व का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि सभी को मिलकर जनकल्याण और जनसेवा के काम आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को खूबसूरती से सामने रखा। उन्होंने युवाओं के बेहतर भविष्य की कामना की। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य तीन लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई भोपाल की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed