{"_id":"6b007fc419527ba12508c83a","slug":"mp-cm-mohan-yadav-postpones-singapore-and-south-korea-visit-ahead-of-assembly-session-prep-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: सीएम मोहन यादव का सिंगापुर और दक्षिण कोरिया दौरा स्थगित, विधानसभा सत्र की तैयारियों के चलते लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: सीएम मोहन यादव का सिंगापुर और दक्षिण कोरिया दौरा स्थगित, विधानसभा सत्र की तैयारियों के चलते लिया फैसला
Fri, 20 Nov 2026 10:43 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:43 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 24 नवंबर से प्रस्तावित सिंगापुर और दक्षिण कोरिया का पांच दिवसीय दौरा स्थगित हो गया है। 7 से 11 दिसंबर तक होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने विदेश यात्रा टालने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव का 24 नवंबर से प्रस्तावित पांच दिवसीय सिंगापुर और दक्षिण कोरिया का विदेश दौरा स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए नवंबर के अंत में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश से जुड़ी विदेश यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 नवंबर से सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाने वाले थे। इस दौरान उनका निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करने का कार्यक्रम था। 23 नवंबर की रात उन्हें भोपाल से दिल्ली रवाना होना था। यह दौरा फरवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
ये भी पढ़ें- एमपी: मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन की नई जमावट, चैतन्य कश्यप को वित्त समिति तो बाबू सिंह को अनुशासन की कमान
हालांकि, प्रदेश में 7 से 11 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रस्तावित है। सत्र की तैयारियों और उससे जुड़ी प्राथमिकताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने विदेश दौरा स्थगित करने का फैसला लिया है। अब निवेशकों से संवाद और विदेश यात्रा के नए कार्यक्रम को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कौन होगा नया डीजीपी: यूपीएससी ने दी तीन नामों को हरी झंडी, अब राज्य सरकार चुनेगी नया पुलिस मुखिया