Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Over 150 officers to receive promotions; orders to be issued on December 31

एमपी: 150 से अधिक अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन, 31 दिसंबर को जारी होंगे आदेश; तीन आईएएस बनेंगे प्रमुख सचिव

Sat, 21 Nov 2026 09:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Nov 2026 09:55 AM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार दिसंबर में 150 से अधिक आईएएस, राज्य प्रशासनिक सेवा और मंत्रालय के कर्मचारियों की पदोन्नति करेगी। इसके लिए प्रथम पखवाड़े में डीपीसी की बैठकें होंगी। सरकार 31 दिसंबर को पदोन्नति के आधिकारिक आदेश जारी करेगी।

 

विज्ञापन
MP: Over 150 officers to receive promotions; orders to be issued on December 31
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार राज्य में 150 से अधिक प्रशासनिक और राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने की पूरी तैयारी में है। इसके लिए शासन में अगले महीने यानी दिसंबर के प्रथम पखवाड़े में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य सरकार आगामी 31 दिसंबर को अधिकारियों की पदोन्नति के आधिकारिक आदेश जारी करेगी।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव और सचिव पद पर पदोन्नति
वर्ष 2003 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी संजय गोयल, निशांत वरवड़े और ज्ञानेश्वर बी पाटिल को पदोन्नति देकर प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही 2011 बैच के 22 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत कर अपर सचिव से सचिव पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। सचिव पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची में वीएस चौधरी कोलसानी, हरजिंदर सिंह, रुचिका चौहान, सौरभ कुमार सुमन, नेहा मारव्या, विजय कुमार जे, अनुराधा पी, विजय दत्ता, मोहित बुंदा, संजीव श्रीवास्तव, चंद्रमौलि शुक्ला, मनोज पुष्प, उमाशंकर भार्गव, गौतम सिंह, प्रीति जैन, ऊषा परमार, सरिता ओम बाला प्रजापति, मुजीबुर रहमान, दिनेश जैन, गिरीश शर्मा, शिवराज सिंह वर्मा और वीरेंद्र कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


अपर सचिव पद पर 2014 बैच के अधिकारी
शासन वर्ष 2014 बैच के 27 अधिकारियों को उप सचिव के पद से पदोन्नत कर अपर सचिव बनाने जा रहा है। इस वर्ग में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में अवि प्रसाद, शीतला पटले, साकेत मालवीय, अरुण कुमार विश्वकर्मा, ऋषभ गुप्ता, नेहा मीना, तन्वी हुड्डा, आशीष वशिष्ठ, अंकित अस्थाना, आदित्य सिंह, लोकेश जांगिड़, ऋजु बाफना, भव्या मित्तल, क्षितिज सिंघल, सलोनी सिदाना, दिलीप यादव, रानी बाटद, चंद्रशेखर शुक्ला, दिलीप कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, विनय निगम, अभय बेडेकर, सुधीर कोछार, अजयदेव शर्मा, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमुना भिंडे शामिल हैं। इसके अलावा 2018 बैच के अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड में तथा 2023 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ समय वेतनमान में पदोन्नति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय सेवा और मंत्रालय कर्मचारियों की पदोन्नति
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी पदोन्नति दी जाएगी। इन अधिकारियों की पदोन्नति डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर के पदों पर की जाएगी। इसी क्रम में राज्य मंत्रालय में पदस्थ कर्मचारियों की पदोन्नति भी विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकों के माध्यम से संपन्न होगी। इस पदोन्नति प्रक्रिया में मंत्रालय के निज सचिव और स्टाफ अधिकारी स्तर के कर्मचारी शामिल रहेंगे। राज्य सरकार 31 दिसंबर को इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed