{"_id":"6b0b02bd19c99d20540a3e89","slug":"mp-cm-mohan-yadav-hails-historic-victory-as-india-beat-china-to-win-fourth-asian-hockey-title-in-bhopal-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: सीएम मोहन यादव बोले-भोपाल की धरती पर बेटियों ने रचा इतिहास,चीन को हराकर भारत चौथी बार बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: सीएम मोहन यादव बोले-भोपाल की धरती पर बेटियों ने रचा इतिहास,चीन को हराकर भारत चौथी बार बना चैंपियन
Sat, 28 Nov 2026 10:05 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:05 PM IST
सार
भोपाल में खेले गए महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार खिताब जीत लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय बेटियों की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में शनिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। भारत की जीत में दीपिका ने दो गोल दागे, जबकि इशिका ने एक गोल कर टीम की जीत पक्की की। इस जीत के साथ भारतीय टीम लगातार तीसरी बार चैंपियन बनी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि भोपाल की धरती पर भारतीय बेटियों ने इतिहास रचा है। टीम के तालमेल, लगन और जीत के संकल्प ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चीन को हराकर खिताब जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, 'शाबाश टीम इंडिया।'
ये भी पढ़ें- एमपी: प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते
फाइनल से पहले राज्यपाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले से पहले राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता में शामिल भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमों का अभिनंदन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करना है। खिलाड़ियों को परिणाम की चिंता छोड़कर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से मध्यप्रदेश को नई पहचान मिलेगी और महिला हॉकी को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि जीत सफल प्रयासों का उत्सव है, जबकि हार अपनी कमजोरियों को दूर करने का अवसर देती है। खेल हमें गिरकर फिर उठने की सीख देता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी में 115 नई विधानसभा सीटें!: बड़े शहरों में बदलेगा चुनावी नक्शा, भाजपा-कांग्रेस में बढ़ेगी टिकट की टेंशन
भारत ने तोड़ा दक्षिण कोरिया का रिकॉर्ड
इस खिताबी जीत के साथ भारत ने दक्षिण कोरिया के तीन खिताब जीतने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। भारतीय टीम इससे पहले 2016, 2023 और 2024 में भी यह ट्रॉफी जीत चुकी है। इस बार भी टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में प्रदेश में खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भोपाल में इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की शुरुआत बताया। इस अवसर पर खेल सचिव विवेक पोरवाल, डीजीपी कैलाश मकवाना सहित हॉकी इंडिया और अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।