Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav Attends Ram Katha in Gonda, Says Preparations Underway for Global Simhastha 2028

एमपी: गोंडा में रामकथा महोत्सव में शामिल हुए सीएम यादव,बोले-सिंहस्थ-2028 के लिए कर रहे वैश्विक आयोजन की तैयारी

Sat, 21 Nov 2026 09:20 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 21 Nov 2026 09:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तरप्रदेश के गोंडा में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने अयोध्या में रामलला के विराजमान होने को सौभाग्य बताया और कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां वैश्विक आयोजन की जरूरतों के अनुसार की जा रही हैं।
 

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav Attends Ram Katha in Gonda, Says Preparations Underway for Global Simhastha 2028
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ-2028 वैश्विक आयोजन होगा। इसे देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार सभी जरूरी इंतजाम कर रही है। आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तरप्रदेश के गोंडा में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में कही। मुख्यमंत्री शनिवार को चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (पं. दीनदयाल शोध संस्थान, जय प्रभा ग्राम) में श्यामा जू ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से रामकथा का श्रवण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कलियुग में भगवान श्रीराम का स्मरण जीवन में उत्साह, उमंग और आनंद भर देता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: पीएम स्वनिधि में मध्यप्रदेश देश में अव्वल, 10.87 लाख पथ विक्रेताओं को मिला 2827 करोड़ का कर्ज
विज्ञापन


अयोध्या में रामलला के विराजमान होने को बताया सौभाग्य
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और ईश्वर के आशीर्वाद से अयोध्या में रामलला विराजमान हुए। इसमें साधु-संतों का भी पूरा सहयोग मिला। न्यायालय के निर्णय को लागू कराने के साथ संविधान की रक्षा भी हुई। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का धाम श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आनंद का केंद्र बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दागदार खाकी: मध्यप्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर से एएसपी तक कठघरे में, सीएम की सख्ती के बाद भी हो रहे सौदे-बट्टे

राम और कृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित कर रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनकल्याण के साथ भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित चित्रकूट के भगवान कामतानाथ धाम का विशेष महत्व है। इसी तरह उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की स्मृतियां जुड़ी हैं। नारायणा तीर्थ, जानापाव और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े अन्य स्थलों को भी तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने चित्रकूट सहित जिन स्थानों पर वनवास के दौरान कदम रखे थे, उन्हें श्रीराम वनगमन पथ के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उत्तरप्रदेश के इस क्षेत्र में आलोक दास महाराज के मार्गदर्शन में गौसेवा के कार्यों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed