{"_id":"6158a1c98ebc3e61f23439da","slug":"mp-bypolls-congress-nominated-nitendra-singh-as-its-candidate-for-the-prithvipur-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस ने दिवंगत विधायक के बेटे नितेंद्र सिंह को पृथ्वीपुर से बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस ने दिवंगत विधायक के बेटे नितेंद्र सिंह को पृथ्वीपुर से बनाया उम्मीदवार
Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
सार
कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का नाम खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लगभग तय है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हर्षवर्धन सिंह चौहान पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में 30 अक्तूबर को होने वाले पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को नितेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। नितेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र हैं, जिनकी मृत्यु के कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का नाम खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लगभग तय है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हर्षवर्धन सिंह चौहान पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। हर्षवर्धन, नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हैं, जिनकी मृत्यु के कारण खंडवा उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘खंडवा से हमारे सबसे अच्छे उम्मीदवार अरुण यादव हैं। हमारे आलाकमान को भी ऐसा लगता है।’ मध्यप्रदेश में अन्य दो विधानसभा सीटों अलीराजपुर जिले की जोबट और सतना जिले की रायगांव में भी उपचुनाव होंगे। कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के बाद जोबट सीट खाली हुई है, वहीं रायगांव सीट भाजपा विधायक जुगल किशोर बागड़ी के निधन की वजह से खाली हुई है।
विज्ञापन
उपचुनाव के तहत 30 अक्तूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को मतगणना होगी। सूत्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ रविवार को दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वह उपचुनाव में नामों पर पार्टी आलाकमान से चर्चा करेंगे।
