फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP bypoll: Khandwa Parliamentary seat, 3 assembly segments are ready for polling

मध्यप्रदेश उपचुनाव: खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव का प्रचार थमा, 865 केंद्र संवेदनशील

Wed, 27 Oct 2021 07:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 27 Oct 2021 07:53 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में खंडवा संसदीय सीट के साथ-साथ तीन विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को थम गया है। 

विज्ञापन
MP bypoll: Khandwa Parliamentary seat, 3 assembly segments are ready for polling
ईवीएम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा लोकसभा सीट के साथ ही पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए प्रचार गुरुवार शाम 6 बजे थम गया है। प्रचार का अंतिम दिन होने से गुरुवार को चारों क्षेत्रों में गहमागहमी रही। 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। चारों सीटों पर 865 मतदान केंद्रों की पहचान संवदेनशील के तौर पर की गई है। 1,235 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जाएगी। खंडवा और रैगांव निर्वाचन क्षेत्र में 15 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण दो-दो बैलेट यूनिट का उपयोग होगा। 
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने बताया कि 26.50 लाख मतदाता उपचुनावों में मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान के लिए कुल तीन हजार 944 केंद्र बनाए गए हैं। 10 हजार 27 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन, पांच हजार 517 कंट्रोल यूनिट और पांच हजार 886 वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा। मॉकपोल इस बार मतदान से 90 मिनट पहले होगा। कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 16 हजार 338 लाइसेंसी हथियार, 332 गैर-लाइसेंसी हथियार जमा कराए गए हैं। दो हजार 170 गैर जमानती वारंट तामील कराए गए हैं। 24 क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जहां मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है। खर्च पर निगरानी के अंतर्गत 4.16 करोड़ रुपए नकद जब्त हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रक्रिया में बदलाव की वजह से 72 घंटे पहले थमा प्रचार
चुनाव आयोग ने आचार संहिता प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब तक मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थमता था। इस बार 72 घंटे का नियम लागू किया गया है। इस वजह से गुरुवार शाम 6 बजे प्रचार थम गया। प्रचार के अंतिम दिन जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने संयुक्त सभाओं को संबोधित किया, वहीं राजस्थान से सचिन पायलट के साथ कमलनाथ ने खंडवा में सभा ली। नई व्यवस्था के तहत छह बजे बाहरी लोगों को मतदान क्षेत्रों से बाहर होना होगा। वे मतदान को प्रभावित कर सकते हैं, इस वजह से उन्हें उन क्षेत्रों में रहने की इजाजत नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed