फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: BJP's three-day training camp in Pachmarhi from June 14, leaders will be advised to avoid boastfulness

MP: पचमढ़ी में 14 जून से भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, नेताओं को दी जाएगी बड़बोलेपन से बचने की नसीहत

Tue, 27 May 2025 08:28 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 May 2025 08:28 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब अपने सांसदों और विधायकों को संवाद और आचरण का प्रशिक्षण देने जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि अब किसी भी राष्ट्रीय या संवेदनशील विषय पर अनधिकृत बयानबाज़ी नहीं होगी।

विज्ञापन
MP: BJP's three-day training camp in Pachmarhi from June 14, leaders will be advised to avoid boastfulness
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विवादित व बड़बोले बयानों से किरकिरी के बाद भाजपा संगठन ने अपने नेताओं को नसीहत व प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। पार्टी अपने सांसदों और विधायकों को पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप संवाद शैली और आचरण का प्रशिक्षण देने जा रही है। इसके लिए 14, 15 और 16 जून को पचमढ़ी के हिल स्टेशन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रस्तावित है। शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Mp Weather Today: नौतपा के तीसरे दिन भी मध्य प्रदेश का बदला रहेगा मौसम, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
विज्ञापन


शिविर में लोकसभा, राज्यसभा सांसदों और विधायकों को पार्टी की नीतियों, मर्यादित व्यवहार और तय विषयों पर ही बयान देने की दिशा में प्रशिक्षित किया जाएगा। खास तौर पर यह हिदायत दी जाएगी कि राष्ट्रीय मुद्दों पर दिल्ली से स्पष्ट निर्देश आने तक कोई भी नेता सार्वजनिक मंच पर बयानबाज़ी न करे। सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि किसी भी संवेदनशील विषय पर अनधिकृत टिप्पणी से पार्टी की छवि को नुकसान हो सकता है। इस संदर्भ में नेताओं को "गाइडलाइन से हटकर बयान न दें" की सख़्त नसीहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी के साथ आखिर कौन थी वो महिला, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

बता दें, मंत्री विजय शाह द्वारा सेना में चयनित कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान के बाद पार्टी आलाकमान ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भी सेना को लेकर विवादित बयान दे दिया था। इसके बाद से ही संगठन स्तर पर प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा तैयार की गई थी। भाजपा सूत्रों का कहना है कि 2023 विधानसभा चुनाव के बाद अब तक कोई व्यापक प्रशिक्षण शिविर नहीं हुआ है, ऐसे में यह आयोजन पार्टी के अनुशासन और एकरूपता को बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed