Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Bhopal to Host Asian Women's Hockey Champions Trophy for the First Time, 6 Nations to Compete

एमपी: भोपाल में पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दम

Tue, 03 Nov 2026 02:13 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 03 Nov 2026 02:13 PM IST
सार

भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। भारत समेत छह देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ी दम दिखाएंगी और मुकाबलों का 166 देशों में लाइव प्रसारण होगा।
 

विज्ञापन
MP: Bhopal to Host Asian Women's Hockey Champions Trophy for the First Time, 6 Nations to Compete
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी करने जा रही है। 19 से 28 नवंबर तक बरखेड़ा नाथू स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशिया की छह देशों की महिला हॉकी टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। प्रतियोगिता में करीब 150 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगी और इसका सीधा प्रसारण 166 देशों में किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टीटी नगर स्टेडियम में पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। एशियन हॉकी फेडरेशन और हॉकी इंडिया के सहयोग से होने वाले इस आयोजन के लिए एमओयू की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: 23 हजार 288 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, 15 सैटेलाइट टाउन भी होंगे विकसित
विज्ञापन


भारत समेत छह देशों की टीमें लेंगी हिस्सा
प्रतियोगिता में भारत, जापान, चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमें अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की प्रतियोगिता में अपनी ताकत दिखाएंगी। स्टेडियम में एक साथ करीब पांच हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: फरार केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार, हिरासत से भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली

फ्लड लाइट में होंगे डे-नाइट मुकाबले
टूर्नामेंट के सभी मैच डे-नाइट फॉर्मेट में खेले जाएंगे। फ्लड लाइट की रोशनी में रोजाना तीन मुकाबले होंगे। इससे दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी देखने का मौका मिलेगा। आयोजन के दौरान मध्यप्रदेश की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक खानपान और लोककलाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए विशेष ट्राइबल फूड और आर्ट स्टॉल लगाए जाएंगे। 


ये भी पढ़ें-  माफी के बाद भी निशाने पर बाबा बागेश्वर: दिग्विजय ने कसा तंज, भूपेश बोले- केमिकल लोचा है, इनकी रेबीज की जांच हो

सभी संभागों में पहुंचेगी ट्रॉफी
प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए ट्रॉफी टूर निकाला जाएगा। इसकी शुरुआत भोपाल से होगी और यह प्रदेश के सभी संभागों तक पहुंचेगा। इस दौरान मंत्री, सांसद और विधायक ट्रॉफी का स्वागत करेंगे। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को भी इससे जोड़ा जाएगा। इसके लिए रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश में 22 हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर हो रही प्रैक्टिस
मंत्री सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 27 हॉकी फीडर सेंटर और 13 खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर संचालित हैं। प्रदेश में 22 हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं, जबकि सात नए एस्ट्रोटर्फ का निर्माण जारी है।

महिला खिलाड़ियों ने जीते 36 अंतरराष्ट्रीय पदक
मंत्री के मुताबिक, मध्यप्रदेश की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक 18 स्वर्ण, 11 रजत और सात कांस्य सहित कुल 36 पदक जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश की खिलाड़ियों ने 141 पदक अपने नाम किए हैं। मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की सात महिला खिलाड़ी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि इस प्रतियोगिता से भोपाल को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। साथ ही प्रदेश की बेटियों को हॉकी से जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed