Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Farmers camp in Bhopal: They will not settle for less than Rs 600 per quintal; talks will now be held between

भोपाल में किसानों ने डाला डेरा: 600 रुपये क्विंटल से कम पर नहीं मानेंगे,अब शिवराज-मोहन यादव के बीच होगी बात

Tue, 24 Nov 2026 03:05 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 24 Nov 2026 03:05 PM IST
सार

नरसिंहपुर के गन्ना किसान 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव और 50 रुपये बोनस की मांग को लेकर भोपाल में डटे हैं। मंगलवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कृषि सचिव निशांत वरवड़े से मुलाकात की। किसानों के मुताबिक, बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच इस मुद्दे पर चर्चा होगी। इसके फैसले के आधार पर आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी।

विज्ञापन
Farmers camp in Bhopal: They will not settle for less than Rs 600 per quintal; talks will now be held between
किसानों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में गन्ने का दाम बढ़ाने की मांग को लेकर नरसिंहपुर के किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य और 50 रुपये बोनस की मांग पर किसान अड़े हुए हैं। होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर किसानों ने डेरा डाल रखा है। सोमवार की रात खुले आसमान के नीचे गुजारने के बाद मंगलवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े से मुलाकात की। इसके बाद किसानों ने बताया कि बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच इस मुद्दे पर चर्चा होगी। इस बातचीत के नतीजे के आधार पर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


सचिव से मुलाकात के बाद बुधवार की चर्चा पर टिकी निगाहें
कृषि सचिव से मुलाकात कर लौटे किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बुधवार को शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच गन्ने के दाम और बोनस को लेकर चर्चा होगी। किसानों को अब इस बातचीत के फैसले का इंतजार है। उनका कहना है कि मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेताओं ने मिल मालिकों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर के किसान उनकी मांग के समर्थन में हैं। राष्ट्रवादी किसान आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा कि किसान सरकार से बातचीत करने आए हैं, विवाद या अशांति फैलाने नहीं। अब तक सरकार की ओर से ऐसा कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला है, जिससे किसान आंदोलन खत्म करने पर विचार करें। किसान बिना किसी शर्त के बातचीत चाहते हैं। उनका कहना है कि सरकार उनकी मांग सुने और समाधान निकाले।
विज्ञापन


होशंगाबाद से भी पहुंच रहे किसान, पुलिस ने बढ़ाया पहरा
आंदोलन में किसानों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। किसान नेताओं के मुताबिक, होशंगाबाद से भी किसान भोपाल पहुंच रहे हैं। पहले मौके पर करीब 45 पुलिसकर्मी तैनात थे, जबकि मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानकारी सामने आई। सर्विस रोड के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि मुख्य सड़क पर यातायात प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 रुपये लागत, 450 का भाव, 600 रुपये की मांग पर अड़े
किसानों का कहना है कि गन्ना उत्पादन में करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल लागत आती है, जबकि मिलों की ओर से करीब 450 रुपये का भाव दिया जा रहा है। यह कीमत खेती की लागत और मेहनत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। किसान 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव के साथ 50 रुपये बोनस की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने बोनस देने की बात कही थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है।


यह भी पढ़ें-मौत के बाद भी संतान संभव: 24 घंटे तक मिल सकते हैं शुक्राणु, एम्स की रिसर्च, 600 से ज्यादा लोगों पर अध्ययन



खुले आसमान के नीचे रात, टेंट में पुलिस का इंतजाम
वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर डटे किसानों ने सोमवार की रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। किसान नेता राकेश धाकड़ के मुताबिक, प्रदर्शनकारी अपने खाने-पीने का इंतजाम खुद कर रहे हैं। मौके पर पुलिस ने अधिकारियों के बैठने और निगरानी के लिए टेंट लगाया है, जबकि किसान सड़क किनारे खुले में बैठे हैं। बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शन स्थल को मुख्य मार्ग से अलग रखा गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed