{"_id":"6b056d39955b56c9060f22aa","slug":"cooperative-elections-deferred-by-another-year-leader-of-the-opposition-says-the-government-is-weakening-demo-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता चुनाव एक साल और टले: नेता प्रतिपक्ष बोले- लोकतंत्र को कमजोर कर रही सरकार, किसानों से क्यों डर हैं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता चुनाव एक साल और टले: नेता प्रतिपक्ष बोले- लोकतंत्र को कमजोर कर रही सरकार, किसानों से क्यों डर हैं?
Tue, 24 Nov 2026 04:28 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:28 PM IST
सार
सहकारिता चुनाव एक साल टालने पर उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा। सवाल उठाया कि क्या भाजपा राजस्थान के पंचायत चुनाव नतीजों से डर गई है? प्रदेश की 4500 से अधिक समितियों में 2013 के बाद चुनाव नहीं हुए हैं। सिंघार ने फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में सहकारी संस्थाओं के चुनाव एक साल आगे बढ़ाने के फैसले ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार के इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला कदम बताया है। उन्होंने आशंका जताई कि राजस्थान में पंचायत और जिला परिषद चुनावों के नतीजों से भाजपा सरकार घबराई हुई है। इसी वजह से मध्य प्रदेश में सहकारिता चुनाव टाले जा रहे हैं। सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फैसला वापस लेने की मांग की है। सिंघार ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि सहकारी समितियां किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यहीं से उन्हें खेती के लिए कर्ज, खाद और बीज की सुविधा मिलती है। इन संस्थाओं में चुनाव नहीं होने से किसानों की भागीदारी और गांवों में नए नेतृत्व के उभरने का रास्ता बंद हो रहा है।
राजस्थान के नतीजों से लेकर किसानों की नाराजगी तक उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार के फैसले के पीछे राजनीतिक वजह होने की आशंका जताई। उन्होंने सवाल किया कि क्या राजस्थान में पंचायतों और जिला परिषदों के चुनाव परिणामों से सरकार डरी हुई है? प्रदेश में खाद और बिजली की समस्याओं को लेकर किसानों की नाराजगी और रोजगार के मुद्दे पर युवाओं के असंतोष से भी क्या सरकार चिंतित है? सिंघार ने राहुल गांधी के लोकतंत्र बचाओ अभियान का भी उल्लेख करते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।
2013 के बाद नहीं हुए चुनाव, आठ साल से प्रशासकों के हवाले संस्थाएं
प्रदेश की 4500 से अधिक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों और 38 जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में आखिरी बार 2013 में चुनाव हुए थे। निर्वाचित संचालक मंडलों का कार्यकाल 2018 में पूरा हो गया था। इसके बाद से चुनाव नहीं कराए गए और संस्थाओं का संचालन प्रशासकों के माध्यम से हो रहा है। अब चुनाव एक साल और टलने से निर्वाचित प्रतिनिधियों की वापसी का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
मंडी और छात्रसंघ चुनावों का भी उठाया मुद्दा
सिंघार के आरोपों के बीच प्रदेश की दूसरी संस्थाओं में लंबे समय से लंबित चुनावों का मुद्दा भी चर्चा में है। कृषि उपज मंडियों में आखिरी बार 2012 में चुनाव हुए थे। महाविद्यालयों में 2017 के बाद छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए, जबकि जल उपभोक्ता संस्थाओं के चुनाव भी कई वर्षों से लंबित हैं। ऐसे में सहकारिता चुनाव आगे बढ़ाने के फैसले ने प्रदेश में चुनावी प्रतिनिधित्व और प्रशासक व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
यह भी पढ़ें-मौत के बाद भी संतान संभव: 24 घंटे तक मिल सकते हैं शुक्राणु, एम्स की रिसर्च, 600 से ज्यादा लोगों पर अध्ययन
325 करोड़ की मदद को कैबिनेट की मंजूरी
इसी कैबिनेट बैठक में सरकार ने नौ जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 325 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी मंजूर की है। वर्ष 2026-27 में रीवा, सतना, दतिया, शिवपुरी और जबलपुर के बैंकों को 25-25 करोड़ रुपये तथा रायसेन, मुरैना, सागर और सीधी के बैंकों को 50-50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।