{"_id":"60439b497bf6ef1431339113","slug":"madhya-pradesh-president-kovind-governor-anandiben-and-cm-shivraj-singh-chouhan-perform-narmada-aarti-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्मदा आरती : जबलपुर में राष्ट्रपति कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन व सीएम शिवराज हुए शरीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्मदा आरती : जबलपुर में राष्ट्रपति कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन व सीएम शिवराज हुए शरीक
Sat, 06 Mar 2021 08:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 06 Mar 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
जबलपुर में नर्मदा आरती में शिरकत करते राष्ट्रपति कोविंद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक हुए। शाम को उन्होंने यहां नर्मदा आरती में शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी मौजूद थे। तीनों विशिष्ट जनों ने मां नर्मदा की आराधना की।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद शनिवार शाम मध्यप्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली पवित्र नर्मदा नदी के किनारे ग्वारीघाट पर नर्मदा आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ भारत के प्रधान न्यायाधीश एसए बोबड़े और केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल भी उपस्थित थे।
नर्मदा आरती के बाद कोविंद मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय परिसर पहुंचे जहां उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रिभोज का आयोजन किया गया।
राष्ट्रपति मध्यप्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार सुबह जबलपुर पहुंचे थे। उन्होंने दोपहर में यहां मानस भवन में अखिल भारतीय राज्य न्यायिक अकादमी के निदेशकों के दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार की रात राष्ट्रपति जबलपुर में विश्राम करेंगे और रविवार सुबह 9.30 बजे दमोह जिले के जलहरी गांव रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि वहां से वह मध्य प्रदेश आदिम जाति विभाग द्वारा आयोजित जन जाति सम्मेलन में भाग लेने संग्रामपुर गांव जाएंगे।
अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर 2.40 बजे जलहरी से निकलकर राष्ट्रपति 3.20 बजे डुमना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां से वह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Madhya Pradesh: President Ram Nath Kovind, Governor Anandiben Patel and Chief Minister Shivraj Singh Chouhan perform 'Narmada Aarti' in Jabalpur. pic.twitter.com/j0yOkEh9dI
— ANI (@ANI) March 6, 2021