फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Deputy CM Devda hits back at Singhar’s ‘Hindus in danger’ remark; says, "Do not play politics

मध्यप्रदेश: सिंघार के ‘हिंदू खतरे में’ बयान पर डिप्टी सीएम देवड़ा का पलटवार; बोले- लाशों पर राजनीति न करें

Mon, 07 Sep 2026 09:19 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 07 Sep 2026 09:19 PM IST
सार

सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे मामले में लाशों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Deputy CM Devda hits back at Singhar’s ‘Hindus in danger’ remark; says, "Do not play politics
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के ‘पाकिस्तान के बाद मध्यप्रदेश में हिंदू खतरे में हैं’ वाले बयान पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पलटवार किया है। देवड़ा ने बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि शराब से हुई मौतों को जाति या धर्म के आधार पर देखना उचित नहीं है। ऐसे संवेदनशील मामले में लाशों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। देवड़ा ने कहा कि सागर की घटना बेहद दुखद है और सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर मामले में तत्काल कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी दोषी सामने आएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढें- भोपाल भाजपा की जिला टीम में 90 नए चेहरे, सुरेश पचौरी समेत 23 दिग्गज स्थायी आमंत्रित सदस्य
विज्ञापन


शराब कहां बनी, नेटवर्क तक पहुंचेगी जांच
मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश केवल शराब बेचने वालों तक पहुंचने की नहीं है, बल्कि यह पता लगाने की है कि जहरीली शराब कहां तैयार हुई, किसने बनाई और किस नेटवर्क के जरिए लोगों तक पहुंची। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार की जड़ तक पहुंचे बिना ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाना मुश्किल है। मामले में अब तक 20 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। देवड़ा ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  स्वास्थ्य विभाग में अंधेरगर्दी: खरीदी में गड़बड़ी में दो फर्म ब्लैकलिस्ट, पर धांधली का जिम्मेदार फिर बना CGMT

13 पोस्टमार्टम में मौत की पुष्टि
देवड़ा ने बताया कि अब तक 13 शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और इनमें जहरीली शराब से मौत की पुष्टि हुई है। प्रभावित लोगों का इलाज जारी है और सरकार की ओर से उपचार की व्यवस्था की जा रही है। मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। 

ये भी पढ़ें- भोपाल: हादसा देखा तो रुक गया शिवराज का काफिला, घायल की मदद के लिए खुद सड़क पर उतरे केंद्रीय मंत्री

तीन अधिकारी निलंबित, बड़े अफसर भी जांच के दायरे में
घटना में लापरवाही के आरोप में तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। देवड़ा ने कहा कि कार्रवाई सिर्फ छोटे अधिकारियों तक सीमित नहीं रहेगी। अगर आबकारी आयुक्त, उपायुक्त या किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी की लापरवाही अथवा संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी अवैध शराब के खिलाफ निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनता से अपील की कि कहीं अवैध शराब बनने या बिकने की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें। देवड़ा ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क को पकड़ना और दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाना है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed